By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Journalist welfare India government: केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना को जानिए, संसद में सरकार ने दिया यह जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Journalist welfare India government: केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना को जानिए, संसद में सरकार ने दिया यह जवाब
News

Journalist welfare India government: केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना को जानिए, संसद में सरकार ने दिया यह जवाब

Rajesh Pandey
Last updated: December 10, 2025 8:52 pm
Rajesh Pandey
4 months ago
Share
SHARE

Journalist welfare India government: नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2025: भारत सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पत्र सूचना कार्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार के लिए पूरे देश में केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के अंतर्गत सरकार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इसमें सरकारी/सीजीएचएस के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में सीजीएचएस दरों पर उनका इलाज भी शामिल है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में अरविंद गणपत सावंत और संजय उत्तमराव देशमुख द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
Also Read: Journalists Health Camp Dehradun: कई पत्रकारों को पहली बार पता चलीं बीपी, शुगर जैसी समस्याएं

उन्होंने बताया, सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण योजना लागू की जा रही है जिसमें किसी पत्रकार की मृत्यु के कारण अत्यधिक कठिनाई की स्थिति में पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है।

Journalist welfare India government: यह सहायता उन पत्रकारों को भी दी जाती है, जो स्थायी रूप से विकलांग हो जाते हैं या जो  गंभीर बीमारियाँ से ग्रस्त हो जाते हैं। दुर्घटनाओं के कारण गंभीर रूप से घायल होने वाले और अस्पताल में भर्ती हो कर इलाज कराने वाले पत्रकारों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार भी शामिल हैं।

Journalist welfare India government: पत्रकार कल्याण योजना के तहत, सरकार ने 2014-15 से 2024-25 तक 402 पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की है।

‘मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति दिल्ली’ से प्राप्त अभ्यावेदन के संबंध में, भारत में समाचार पत्र अब प्रेस एवं पत्रिका पंजीकरण अधिनियम, 2023 और इसके 2024 नियमों के तहत पंजीकृत हैं, उनके पंजीकरण के लिए ‘प्रेस सेवा पोर्टल’ एक आसान, सुलभ ऑनलाइन प्रणाली प्रदान करता है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) प्रिंट मीडिया को पारदर्शिता  के साथ विज्ञापन जारी करता है और इसने हाल ही में विज्ञापन दरों में 26% तक की वृद्धि की है। समितियों में नामांकन सीबीसी, पीआईबी और भारतीय प्रेस परिषद् के संबंधित नीतिगत दिशानिर्देशों के अनुसार किए जाते हैं।- PIB

You Might Also Like

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटः सीएम की अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों संग बैठकें
Uttarakhand food safety officers transfers: उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड के स्कूलों में कम होगा बस्ते का बोझ, माह में एक दिन बैग फ्री डे
National Milk Day: मिल्क मैन ऑफ इंडिया और श्वेत क्रांति को याद करने का दिन
उत्तराखंड चारधाम यात्राः श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुले
TAGGED:CGHS medical facilities for journalistsGovernment journalist welfarejournalist financial assistance Indiajournalist welfare scheme IndiaPIB journalist supportpress service portalprint media advertisement rates increase
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article World Soil Day Ujjain: उज्जैन की मिट्टी परीक्षण लैब में “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा” अभियान
Next Article Pharmacy Course Admission Rules: फार्मेसी कोर्स प्रवेश के लिए एक्ट का पालन करने की हिदायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?