कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायकों से बात की

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फोन पर राज्य के विधायकों से बात कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने और संयम बरतने का अनुरोध किया है। राज्य के 37 विधायकों से फोन पर संपर्क में सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत अधिक है। हमें लोगों को राहत भी देनी है और समझाना भी है।

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में कोई परेशानी में हो तो सहायता करनी है। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार आदि इस प्रकार की कोई तकलीफ है तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें ताकि उचित इलाज हो सके। विधायक अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करें। बाहर से आए लोगों पर नजर रखें, उन्हें आइसोलेशन में रहना है।

मुख्यमंत्री कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री स्वयं एक सप्ताह में दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। हमारे पास केवल और केवल यही एक समाधान है कि हम सामाजिक दूरी बनाकर रखें। हमको दूरी बनाकर रखनी है।

मेरा आपसे अनुरोध है कि हम सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। इसका स्वयं भी पालन करें तथा औरों को भी इसका पालन करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने अनुरोध किया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। यदि कोई बाहर से आया है तो हम उससे सामाजिक दूरी बनाते हुए उसकी सूचना शासन को दें।  जो लोग उत्तराखंड से बाहर हैं और आना चाहते हैं उन्हें समझाएं कि जहां हैं वहीं रहने में उनकी भी भलाई है। रास्ते में संक्रमित होने का खतरा रहता है। अगर दूसरे प्रदेशों में कोई परेशानी आ रही हो तो हम वहां की सरकार से बात करेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *