By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कोविड-19ः जानिये उत्तराखंड सरकार ने जनता के हित के लिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > कोविड-19ः जानिये उत्तराखंड सरकार ने जनता के हित के लिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए
Featuredfoodhealth

कोविड-19ः जानिये उत्तराखंड सरकार ने जनता के हित के लिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए

Rajesh Pandey
Last updated: March 28, 2020 7:28 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी से अपील की कि घर पर रहें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने लोगों से सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। एक ट्वीट में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना से उपजे संकट के हालात में गरीबों, श्रमिकों,वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में सरकार पूरी तरह आपके साथ है। जनता की सुविधाओं के लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जो इस प्रकार हैं-

बाजार में आटे की पर्याप्त उपलब्धता रहे, इसके लिए आटा चक्की मिलों का निरंतर संचालन सुनिश्चित किया गया है। भारतीय खाद्य निगम डिपो से राज्य की आटा मिलों को गेहूं आवंटित कराया जा रहा है।

राशन की दुकानों को गेहूं, चावल, चीनी, दाल व मिट्टी तेल के साथ ही पैक्ड आटा, खाद्य तेल, अन्य दालें, आयोडाइज्ड नमक, चाय, मसाले, साबुन, टूथपेस्ट, माचिस. मोमबत्ती, सेनेटाइजर, मास्क की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।

दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने और औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना से उपजे संकट के हालात में गरीबों, श्रमिकों,वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपसे विनम्र अपील है कि घर पर रहें,अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सरकारी गाइडलाइन का पालन करें।#StayHomeSaveLives pic.twitter.com/eicxmpsQty

— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 28, 2020

वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता घर पर पहुंचाकर करने के निर्देश दिए हैं।

ईएसआई में पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ऐसे श्रमिक जो पंजीकृत नहीं हैं और अन्य  जरूरत मंदों की तत्काल सहायता के लिए जिलाधिकारियों को सीएम राहत कोष से कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

कृषि से संबंधित उत्पादों और पशु आहार को भी आवश्यक वस्तुओं में शामिल किया गया है।

जिला स्तर पर सभी जिलाधिकारी अपने यहां की स्थिति के अनुसार कार्य कर रहे हैं।

You Might Also Like

अतिथि शिक्षकों को मंडल परिवर्तन का मिलेगा मौकाः डॉ. धन सिंह रावत
Animating Ideas: A Deep Dive into Digital Animation
मुख्यमंत्री धामी से मिले अभिनेता राजपाल यादव
आपदा प्रभावित चिफल्डी-1ः रातभर पेट दर्द से रोता है पांच महीने का प्रिंस
उत्तराखंड में केंद्र की तरह राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल बनेगा
TAGGED:BATTLE AGAINST CORONA VIRUSChief Minister Trivendar Singh RawatCorona virusUttarakhand government
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेजों को मंजूरी, धनराशि मंजूर
Next Article मुख्यमंत्री ने कहा, 31 मार्च को राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?