खुशखबरीः उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर बंंपर भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन मांगे गए

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 257 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं।

देखें अधिक जानकारीः पदनाम-अपर निजी सचिव/वैयक्तिक सहायक व अन्य के विज्ञापन हेतु क्लिक करें 

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 14.10.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी और लिखित प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की अर्हकारी (Qualifying) टंकण परीक्षा एवं आशुलेखन परीक्षा होगी।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि                                                               17 सितंबर, 2024 

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि                                         24 सितबर, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि                                         14 अक्टूबर, 2024

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि / अवधि                  18 अक्टूबर, 2024 से 21 अक्टूबर, 2024

लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि                                                       08 दिसम्बर, 2024

यह भी पढ़ें- देखेंः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *