उत्तराखंड के कोल गांव में सैकड़ों साल पहले की अविरल जलधारा

Rajesh Pandey

टिहरी गढ़वाल के कोल गांव में ऐसी अद्भुत जलधारा है, जिसके बारे में बुजुर्ग ग्रामीणों को भी नहीं पता, यह कब से है। वो बताते हैं, उनके बुजुर्ग भी नहीं जानते थे, ये कब से हैं। अनुमान लगाया जा रहा है, यह जलधारा कोल गांव बसने से पहले की है। हो सकता है, इस धारा की वजह से ही लोग यहां रहने लगे हों और गांव बस गया। वर्षों पुरानी जलधारा गांव की कृषि सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के लिए वरदान है।

टिहरी गढ़वाल और देहरादून जिले की सीमा पर बसे कोडारना ग्राम पंचायत के कोल गांव बेहद सुंदर है। यहां की आबोहवा शानदार है। करीब 63 साल के किसान श्याम किशोर बिजल्वाण बताते हैं, इस जलधारा का पानी गर्मियों की सुबह ठंडा और सर्दियों की सुबह गरम रहता है। करीब दस साल पहले तक हम इसी धारा तक पानी लेने आते थे। पर, अब हमारे घरों तक नलों से पानी आता है।

इस जलधारा को थोड़ा ऊंचाई से टेप करके पहले टैंकों में भरा जाता है और फिर घरों तक पहुंचाया जाता है।

गर्मियों में इस धारे के पास बैठे रहो, आपको गर्मी का अहसास नहीं होगा। कुल मिलाकर यह हमारे गांव के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। हमें नहीं मालूम यह धारा कहां से आ रहा है, इसका स्रोत कहां है।

श्याम किशोर बिजल्वाण बताते हैं, पूरा गांव हर वर्ष धारा पर पूजन करता है। मांगलिक और शुभ कार्यों पर धारा की पूजा की जाती है।

विस्तृत जानकारी के लिए देखिएगा यह वीडियो-

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *