अल्जाइमर्स का खतरा बढ़ाता है ज्यादा मीठा 

Rajesh Pandey

अधिक मीठा खाने वाले सावधान रहें। मीठी चीजों के सेवन से डायबिटीज के साथ ही अधिक उम्र होने पर अल्जाइमर्स का खतरा भी हो सकता है। नए अध्ययन में दावा किया गया है कि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और चीनी वाला भोजन करने वाले बुजुर्गों में अल्जाइमर्स होने का खतरा चार गुना बढ़ जाता है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग अगर कार्बोहाइड्रेट और चीनी के बजाए प्रोटीन और अच्छी वसा वाला भोजन करें तो उनमें अल्जाइमर्स होने की संभावना काफी कम हो जाती है। अध्ययन के प्रमुख लेखक रोजबड रॉबर्ट ने कहा, हमें लगता है कि भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा संतुलित मात्रा होनी चाहिए क्योंकि इन सभी पोषक तत्वों की शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका है। अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन के दौरान 70 से 89 वर्ष उम्र के 1,230 लोगों को बुलाया ।
संतुलित आहार देता है शरीर को ताकत
हमारा शरीर कितनी मेहनत करता है इसको ताकत देने के लिए हम लोग खाद्य और पेय पदार्थ लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि प्रतिदिन खाना खाने का भी एक शेडयूल होता है और हमें उसको कोशिश करके जरुर फॉलो करना चाहिए।
ये बात बड़ों यानि व्यस्कों और बच्चों दोनों पर ही लागू होती है। डायट प्लान को अपनाएं तो आपकी शरीर को आवश्यक पोषक तत्व रोजाना मिलेंगे और आपकी शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी भी भरपूर मिलेगी।

ये सब खायेंगे एक दिन में तो मिलेंगे सभी जरुरी तत्व (बच्चों के लिए न्यूट्रीएंट्स)
कैलोरी- 1300 ग्राम
प्रोटीन-25 ग्राम
एक बच्चे को इस डाइट चार्ट से मिलेगी 1650 कैलोरी, 30 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, और डी, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट की एक दिन की जरुरत पूरी होगी….
सुबह (6:00-7:00)- दूध एक गिलास लगभग 25 एमएल
ब्रेक फॉस्ट (7:30-8:00)- इनमें से एक
उबले आलू से बनी दो ब्रेड स्लाइस, सैंडविच या उपमा
पोहा एक प्लेट (200 ग्राम)
2 पीस इडली या एक कटोरी सेंवई लस्सी या नींबू पानी
टिफिन में (11:00-11:30)
1 सेब एक स्टफ्ड परांठा या उपमा या पोहा एक प्लेट या इडली एक या दो पीस या 2 सैंडविच
लंच (1:00-2:00)
-चावल डेढ़ कटोरी आधी कटोरी दाल या खिचड़ी 1 कटोरी दही या दो रोटा पनीर या मौसमी सब्जी
शाम (6:00 बजे)
एक पनीर या वेज सैंडविच या दो पीस ढ़ोकला या एक बाउल टमाटर या वेज सूप
डिनर (7:30-8:00)-इनमें से एक
डेढ़ कटोरी चावल दाल या खिचड़ी दही
एक रोटी एक कटोरी सब्जी
सोते समय (10 बजे)
दूध एक गिलास या 250 एमएल
ये सब खायेंगे एक दिन में तो मिलेंगे सभी जरुरी तत्व (वयस्क के लिए न्यूट्रीएंट्स)
कैलोरी 1500 ग्राम
प्रोटीन 60 ग्राम
इस डाइट को फालो करने से मिलेगी- 1400 कैलोरी, 60 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, और डी, आयरन, मैग्नीशियम की एक दिन की जरुरत पूरी होगी।
सुबह
एक कप चाय के साथ दो बिस्किट
ब्रेक फॉस्ट (8:30-9:00) इनमें से एक-
ब्राउन ब्रेड दो स्लाइस वेज या पनीर स्टफ्ड सैंडविच
25 ग्राम अनाज से बना दलिया या ओट्स
150 दही या स्प्राउट
मिड मार्निंग स्नैक्स
1 सेब, अमरुद या संतरा या 150 ग्राम पपीता एक गिलास नींबू पानी या कोकोनट वॉटर या जूस
लंच
दो रोटी बिना घी एक कटोरी सब्जी 1 कटोरी चावल एक कटोरी दाल 1 प्लेट ग्रीन सलाद दही या रायता 150 एमएल
शाम
स्प्राउट सलाद या भुना हुआ चना या उबले चने की चाट के साथ वेजीटेबल सूप ले सकते हैं
डिनर
2 रोटी बिना घी के साथ 1 कटोरी मौसमी सब्जी 1 कटोरी दाल ग्रीन सलाद एक प्लेट
सोते समय 1 कप दूध।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *