मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए उद्योगपतियों से बात की

Rajesh Pandey
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई में उद्योगों से सहयोग लेने के लिए देश के जाने माने उद्योगपतियों अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला से बात की।
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कोविड 19 संक्रमण के तेज़ी से बढ़ते प्रभाव की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री रावत ने सीएसआर के तहत कोविड से संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट देने का अनुरोध किया। दोनों उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सहायता मेडिकल उपकरणों के रूप में दिए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सीधे आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट देने से राज्य सरकार को सरकारी औपचारिकताएं नहीं करनी पड़ेंगी और अनावश्यक विलम्ब नहीं होगा।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा से वार्ता में मुख्यमंत्री ने 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1000 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स, एमआरई मशीन, 10 मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेटर ( छोटा ऑक्सीज़न प्लांट),  500 बीआइपीएपी, 500 सीपीएपी, मॉनिटर सहित करोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उद्योगपति महिंद्रा ने हर संभव सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।
एक अन्य वर्चुअल मीटिंग में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। पेटीएम के सीईओ ने 100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स उत्तराखंड को शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।
 मुख्यमंत्री ने श्री आनंद महिंद्रा और श्री विजय शेखर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड से लड़ाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे।

Key words:- Industrialist Anand Mahindra, Oxygen Cylinders, Oxygen Concentrators, Medical Oxygen Generators, Small Oxygen Plant, Corona infection.  Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma,Chief Minister Tirath Singh Rawat, COVID-19, Corona

Contents
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई में उद्योगों से सहयोग लेने के लिए देश के जाने माने उद्योगपतियों अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला से बात की।मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कोविड 19 संक्रमण के तेज़ी से बढ़ते प्रभाव की जानकारी दी।मुख्यमंत्री रावत ने सीएसआर के तहत कोविड से संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट देने का अनुरोध किया। दोनों उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सहायता मेडिकल उपकरणों के रूप में दिए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सीधे आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट देने से राज्य सरकार को सरकारी औपचारिकताएं नहीं करनी पड़ेंगी और अनावश्यक विलम्ब नहीं होगा।उद्योगपति आनंद महिंद्रा से वार्ता में मुख्यमंत्री ने 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1000 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स, एमआरई मशीन, 10 मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेटर ( छोटा ऑक्सीज़न प्लांट),  500 बीआइपीएपी, 500 सीपीएपी, मॉनिटर सहित करोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उद्योगपति महिंद्रा ने हर संभव सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।एक अन्य वर्चुअल मीटिंग में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। पेटीएम के सीईओ ने 100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स उत्तराखंड को शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने श्री आनंद महिंद्रा और श्री विजय शेखर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड से लड़ाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *