By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: असम की छह बेटियों ने झीलों में उगने वाली जल कुंभी से बना दीं बायोडिग्रेडेबल योगा मैट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > environment > असम की छह बेटियों ने झीलों में उगने वाली जल कुंभी से बना दीं बायोडिग्रेडेबल योगा मैट
environmentFeatured

असम की छह बेटियों ने झीलों में उगने वाली जल कुंभी से बना दीं बायोडिग्रेडेबल योगा मैट

Rajesh Pandey
Last updated: May 4, 2021 6:04 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
फोटो साभारा- पीआईबी
SHARE
असम के मछुआरे समुदाय की छह बेटियों द्वारा विकसित बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल मैट (चटाई) इस जलकुंभी नाम के जलीय पौधे की समस्या को संपदा में बदल सकती है।
ये लड़कियां मछुआरे समुदाय की हैं, जो गुवाहाटी शहर के दक्षिण पश्चिम में एक स्थाई मीठे पानी की झील दीपोर बील, जो रामसार स्थल (अंतर्राष्ट्रीय महत्व की एक दलदली भूमि) और एक पक्षी वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम से विख्यात है, के बाहरी हिस्से में रहती हैं।
यह झील नौ गांवों के लिए आजीविका का एक स्रोत बनी हुई है, जिन्होंने सदियों से इसको साझा किया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से झील जलकुंभियों की अत्यधिक बढोतरी तथा जमाव से ग्रस्त है।
इन लड़कियों का परिवार प्रत्यक्ष रूप से इस दलदली जमीन पर निर्भर है और उनका यह इनोवेशन पर्यावरण संरक्षण तथा दीपोर बील की निरंतरता की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे सकता है और स्थानीय आजीविका भी सुनिश्चित कर सकता है।
इस मैट को ‘मूरहेन योगा मैट‘ के नाम से जाना जाता है और इसे जल्द ही एक अनूठे उत्पाद के रूप में विश्व बाजार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कदम की शुरुआत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्तशासी निकाय उत्तर पूर्व प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं पहुंच केंद्र (एनईसीटीएआर) की एक पहल के जरिये हुई।
इससे जल कुंभी से संपदा बनाने के लिए छह लड़कियों के नेतृत्व में एक सामूहिक ‘सिमांग‘ यानी स्वप्न से जुड़े समस्त महिला समुदाय को इसमें शामिल किया जा सके।
जल कुंभी के गुणों तथा एक चटाई जैसे उत्पाद की आवश्यकताओं के सभी पहलुओं पर विचार किया गया।
योग  में उपयोग की जाने वाली हाथ से बुनी गई 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल तथा 100 प्रतिशत कंपोस्टेबल चटाई बनाने का निर्णय किया गया।
फाइबर प्रोसेसिंग तथा प्रौद्योगिकीय उपायों के जरिये यह मैट जल कुंभी को हटाने के जरिए दलदली भूमि की जलीय इकोसिस्टम में सुधार ला सकती है।
सामुदायिक भागीदारी के जरिये उपयोगी उत्पादों के टिकाऊ उत्पादन में सहायता कर सकती है और पूर्ण रूप से ‘आत्म निर्भर’ बनने के लिए स्वदेशी समुदायों के लिए आजीविका पैदा कर सकती है।
बुनाई के लिए उपयोग में लाने से पहले जल कुंभी का संग्रह, सूखाना तथा तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
‘सोलर ड्रायर‘ के उपयोग से सूखाने में लगने वाला समय घटकर लगभग तीन दिनों तक आ गया।
यह लगभग छह महीने लंबे चलने वाले वर्षा के मौसम (मई से अक्तूबर) में अक्सर होने वाली भारी वर्षा के कारण समय के नुकसान की भी क्षतिपूर्ति कर सकता है।
महिलाओं ने उच्च गुणवत्तापूर्ण, आरामदायक और पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल योग मैट विकसित करने के लिए तकनीकों, सामग्रियों और टूल्स के विभिन्न संयोजनों की सहायता से पारंपरिक करघे का उपयोग करने के जरिये जलकुंभी की बुनाई की।

Contents
असम के मछुआरे समुदाय की छह बेटियों द्वारा विकसित बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल मैट (चटाई) इस जलकुंभी नाम के जलीय पौधे की समस्या को संपदा में बदल सकती है।ये लड़कियां मछुआरे समुदाय की हैं, जो गुवाहाटी शहर के दक्षिण पश्चिम में एक स्थाई मीठे पानी की झील दीपोर बील, जो रामसार स्थल (अंतर्राष्ट्रीय महत्व की एक दलदली भूमि) और एक पक्षी वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम से विख्यात है, के बाहरी हिस्से में रहती हैं।यह झील नौ गांवों के लिए आजीविका का एक स्रोत बनी हुई है, जिन्होंने सदियों से इसको साझा किया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से झील जलकुंभियों की अत्यधिक बढोतरी तथा जमाव से ग्रस्त है।इन लड़कियों का परिवार प्रत्यक्ष रूप से इस दलदली जमीन पर निर्भर है और उनका यह इनोवेशन पर्यावरण संरक्षण तथा दीपोर बील की निरंतरता की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे सकता है और स्थानीय आजीविका भी सुनिश्चित कर सकता है।इस मैट को ‘मूरहेन योगा मैट‘ के नाम से जाना जाता है और इसे जल्द ही एक अनूठे उत्पाद के रूप में विश्व बाजार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।इस कदम की शुरुआत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्तशासी निकाय उत्तर पूर्व प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं पहुंच केंद्र (एनईसीटीएआर) की एक पहल के जरिये हुई।इससे जल कुंभी से संपदा बनाने के लिए छह लड़कियों के नेतृत्व में एक सामूहिक ‘सिमांग‘ यानी स्वप्न से जुड़े समस्त महिला समुदाय को इसमें शामिल किया जा सके।जल कुंभी के गुणों तथा एक चटाई जैसे उत्पाद की आवश्यकताओं के सभी पहलुओं पर विचार किया गया।योग  में उपयोग की जाने वाली हाथ से बुनी गई 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल तथा 100 प्रतिशत कंपोस्टेबल चटाई बनाने का निर्णय किया गया।फाइबर प्रोसेसिंग तथा प्रौद्योगिकीय उपायों के जरिये यह मैट जल कुंभी को हटाने के जरिए दलदली भूमि की जलीय इकोसिस्टम में सुधार ला सकती है।सामुदायिक भागीदारी के जरिये उपयोगी उत्पादों के टिकाऊ उत्पादन में सहायता कर सकती है और पूर्ण रूप से ‘आत्म निर्भर’ बनने के लिए स्वदेशी समुदायों के लिए आजीविका पैदा कर सकती है।बुनाई के लिए उपयोग में लाने से पहले जल कुंभी का संग्रह, सूखाना तथा तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।‘सोलर ड्रायर‘ के उपयोग से सूखाने में लगने वाला समय घटकर लगभग तीन दिनों तक आ गया।यह लगभग छह महीने लंबे चलने वाले वर्षा के मौसम (मई से अक्तूबर) में अक्सर होने वाली भारी वर्षा के कारण समय के नुकसान की भी क्षतिपूर्ति कर सकता है।महिलाओं ने उच्च गुणवत्तापूर्ण, आरामदायक और पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल योग मैट विकसित करने के लिए तकनीकों, सामग्रियों और टूल्स के विभिन्न संयोजनों की सहायता से पारंपरिक करघे का उपयोग करने के जरिये जलकुंभी की बुनाई की।इसका परिणाम दूरदराज के तीन गांवों (कियोत्पारा, नोतुन बस्ती और बोरबोरी) की 38 महिलाओं की भागीदारी के रूप में सामने आया है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से उत्पादन दर में बढोतरी भी की जा सकती है।‘7 वीव्स’ (सिमांग कलेक्टिव्स की एक सहायक संस्था) ने कामरूप जिले के लोहरघाट फॉरेस्ट रेंज के स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक सामग्रियों से प्राकृतिक डाइंग पर विशेषज्ञता उपलब्ध कराई।इससे एनईसीटीएआर मैट के लिए विभिन्न पैटर्नों में लाख, प्याज के छिलकों, लोहा तथा जैगरी से प्राकृतिक रूप से डाई किया हुआ कॉटन यार्न शामिल करने में सक्षम हो सका।मैट की बुनी हुई संरचना के अनुकूलन के लिए करघे के विभिन्न इक्विपमेंट में परिवर्तन किया गया।काम सोरई (दीपोर बील वन्य जीवन अभ्यारण्य का एक निवासी पक्षी पर्पल मूरहेन) के नाम पर इसका नाम मूरहेन योगा मैट रखा गया है, जो कॉटन कैनवास के कपड़े के थैले में रखी जाती है, जिसमें किसी जिप या मेटल क्लोजर का उपयोग नहीं किया जाता।इसमें एडजस्ट करने वाला स्ट्रैप तथा क्लोजर्स हैं, जिन्हें प्रभावी रूप से बायोडिग्रेडेबिलिटी के अनुरूप बनाया गया है।
इसका परिणाम दूरदराज के तीन गांवों (कियोत्पारा, नोतुन बस्ती और बोरबोरी) की 38 महिलाओं की भागीदारी के रूप में सामने आया है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से उत्पादन दर में बढोतरी भी की जा सकती है।
‘7 वीव्स’ (सिमांग कलेक्टिव्स की एक सहायक संस्था) ने कामरूप जिले के लोहरघाट फॉरेस्ट रेंज के स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक सामग्रियों से प्राकृतिक डाइंग पर विशेषज्ञता उपलब्ध कराई।
इससे एनईसीटीएआर मैट के लिए विभिन्न पैटर्नों में लाख, प्याज के छिलकों, लोहा तथा जैगरी से प्राकृतिक रूप से डाई किया हुआ कॉटन यार्न शामिल करने में सक्षम हो सका।
मैट की बुनी हुई संरचना के अनुकूलन के लिए करघे के विभिन्न इक्विपमेंट में परिवर्तन किया गया।
काम सोरई (दीपोर बील वन्य जीवन अभ्यारण्य का एक निवासी पक्षी पर्पल मूरहेन) के नाम पर इसका नाम मूरहेन योगा मैट रखा गया है, जो कॉटन कैनवास के कपड़े के थैले में रखी जाती है, जिसमें किसी जिप या मेटल क्लोजर का उपयोग नहीं किया जाता।
इसमें एडजस्ट करने वाला स्ट्रैप तथा क्लोजर्स हैं, जिन्हें प्रभावी रूप से बायोडिग्रेडेबिलिटी के अनुरूप बनाया गया है।

साभार- पीआईबी

अधिक विवरण के लिए उत्तर पूर्व प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं पहुंच केंद्र (एनईसीटीएआर) के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अरुण के सरमा (011 26566778, 7358473508) से संपर्क किया जा सकता है।

Key words:- #Biodegradableyogamat , #MoorhenYogaMat, #North East Centre for Technology Application and Reach (NECTAR), Simang’ meaning dream,7WEAVES

You Might Also Like

पाई को तो जानते ही होंगे आप, 14 मार्च को है उसका दिन
ओवर रेटिंग की शिकायत पर डीएम ने लाइन में लगकर खरीदी शराब, पकड़ी अनियमितताएं
ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्कः भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना
दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नवरात्रि के विशेष कार्यक्रम
प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयास करे पुलिसः सीएम
TAGGED:7WEAVESBiodegradable yoga matMoorhen Yoga MatNorth East Centre for Technology Application and Reach (NECTAR)काम सोरईमूरहेन योगा मैटसिमांग कलेक्टिव्स की एक सहायक संस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमित आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हो रहे
Next Article हरिद्वार में सरकार और पतंजलि योगपीठ का 140 ऑक्सीजन बेड का कोविड अस्पताल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?