By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Video- उत्तराखंड चुनावः प्रत्याशी घोषित करके भी टिकट नहीं दिया, तो इस युवा नेता ने पेश की यह मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > Video- उत्तराखंड चुनावः प्रत्याशी घोषित करके भी टिकट नहीं दिया, तो इस युवा नेता ने पेश की यह मिसाल
ElectionFeaturedInspirational storyPoliticsUttarakhand

Video- उत्तराखंड चुनावः प्रत्याशी घोषित करके भी टिकट नहीं दिया, तो इस युवा नेता ने पेश की यह मिसाल

Rajesh Pandey
Last updated: January 29, 2022 6:42 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड की डोईवाला विधानसभा सीट से युवा नेता मोहित उनियाल को प्रत्याशी घोषित किया था। उनियाल का नाम कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में था। उन्होंने पूरे उत्साह से नामांकन और प्रचार की तैयारियों शुरू कर दीं। समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया, पर दो दिन में ही अचानक कुछ ऐसा हुआ कि कांग्रेस ने अपना ही निर्णय वापस ले लिया और मोहित उनियाल का टिकट काट दिया गया। इससे उनके समर्थक हतोत्साहित हुए और उनमें निराशा छा गई।

जैसा कि अमूमन होता है, प्रत्याशी नहीं बनाने पर बगावत या फिर विरोध के स्वर सुनाई देते हैं, पर मोहित ने कार्यकर्ताओं को ऐसा कोई कदम उठाने से साफ मना कर दिया, जो उनकी पार्टी के खिलाफ जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में किसी भी लाइन को छोटा करने के लिए रबड़ ( Eraser) के इस्तेमाल की बजाय पेंसिल से एक बड़ी लाइन खींचने की सलाह दी।

उन्होंने साफ-साफ कहा, जनता की सेवा ही तो करनी है, जो किसी भी पद पर रहे बिना भी हो सकती है। वो कार्यकर्ताओं से कहते हैं, केवल विधायकी का चुनाव लड़ना ही जीवन का अंतिम मकसद नहीं हो सकता। यदि वो अभावों में जी रहे किन्हीं दो बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सही तरह से निभा लेते हैं तो भी जीवन का बड़ा उद्देश्य पूरा हो जाता है।

उत्तराखंड में चुनाव नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन था। मोहित उनियाल सुबह ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात के बाद डोईवाला विधानसभा के दूरस्थ गांवों की यात्रा पर निकल गए। रायपुर ब्लाक का गांव बड़कोट, जो राजधानी देहरादून से लगभग 30 किमी. भी दूर नहीं होगा, वहां जाने का निर्णय लिया।

बड़कोट गांव के लिए पहले थानो और फिर सिंधवाल गांव के पुल को पार करना होता है। पुल पार करते ही जंगल का कच्चा रास्ता है।यहां से नाहीकलां गांव पांच किमी. दूर है। नाहीकलां तक कच्चा मार्ग है, जिस पर बाइक और फोरव्हीलर से जा सकते हैं, पर रिस्क बहुत है। तीखे मोड़ हैं और टायर स्किट होने का खतरा बना रहता है।

नाहींकला से शुरू होता है, बड़कोट गांव तक चार किमी. का पैदल रास्ता, जो पहले खेतों के बीच से होकर गुजरता है और फिर एक तरफ खाई व दूसरी तरफ पहाड़ वाला नजारा पेश करता है। रास्ते में पहाड़ से लुढ़क कर आए पत्थरों को तोड़कर बिछाया गया है। कहीं-कहीं इन्हीं पत्थरों के बंधे लगे हैं, ताकि बरसात में रास्ता न बह जाए। बड़कोट गांव में एक ही परिवार रहता है और इस गांव में बिजली नहीं है।

मोहित उनियाल,उनके साथी पूर्व प्रधान उमेद बोरा और इस संवाददाता ने बड़कोट तक पहुंचने के लिए चार किमी. का संकरा, पथरीला, ऊबड़-खाबड़ रास्ता तय किया। इतना ही रास्ता वापस आने के लिए भी। नाहीकलां से वहां तक जाने में डेढ़ घंटा लगा। रास्ता कई जगह से टूटा है। बीच में बड़े पत्थर हैं। यहां बाइक से भी नहीं जा सकते। यहां बरसात में ऊंचाई से गदेरे पत्थरों को साथ लेकर आते हैं। ग्रामीण बताते हैं, रास्तेभर जंगली जानवरों का खतरा रहता है। यहां भालू और गुलदार का डर है।

मोहित उनियाल, वर्तमान में राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश संयोजक हैं। वो दो दिन पहले बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे थे, अब वो कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं हैं और न ही चुनाव लड़ रहे हैं। पर, उत्तराखंड के दुर्गम गांवों की दिक्कतों को सिस्टम तक पहुंचाने की पहल लगातार जारी है। उन्होंने बड़कोट गांव में पलायन की वजह को जाना और वहां रहने वाले परिवार से मुलाकात की। उनका कहना है कि बेटियों की शिक्षा पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। पलायन को रोकने के लिए आजीविका संसाधनों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए।

इससे पहले मोहित उनियाल डोईवाला और नरेंद्रनगर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर चुके हैं और कहते हैं, उनकी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। पिछले साल सितंबर में उन्होंने हल्द्वाड़ी गांव के बच्चों के साथ उनके धारकोट स्थित स्कूल तक लगभग आठ किमी. का पैदल सफर किया, जिसके माध्यम से शिक्षा के लिए मुश्किलों को सामने लाए थे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ने छह राज्यों में एक लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड बांटे
छावनी परिषद के अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए लगेंगे 130 बेड
Video: सौंग नदी पर सूर्य देव, आस्था का मेला और छठ मैया की जय-जयकार
UKPSC: इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो यह नोटिफिकेशन आपके लिए है
कहानीः शेर ने दोस्त से किया वादा तोड़ दिया
TAGGED:Badkot VillageDoiwala ConstituencyMohit UniyalUttarakhand congressUttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रहते जिनसे हारे थे पिता, उन्हीं के सामने चुनावी रण में हैं बेटियां
Next Article मां तुझे सलामः बेटी को पढ़ाने के लिए रोजाना 16 किमी. पैदल चलती हैं पार्वती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?