कोविड टीका लगवाने वालों को चंडीगढ़ के स्टॉल पर छोटे भटूरे फ्री, पीएम ने सराहना की

Rajesh Pandey
Image from:- Internet

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में आज दूसरे लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अपनी ओर से पहल करने वाले चंडीगढ़ के एक फूड स्टॉल के मालिक की सराहना की।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि एक फूड स्टॉल के मालिक संजय राणा ने अपनी बेटी और भतीजी के सुझाव पर कोविड का टीका लगवाने वाले लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाना शुरू किया।

Contents
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में आज दूसरे लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अपनी ओर से पहल करने वाले चंडीगढ़ के एक फूड स्टॉल के मालिक की सराहना की।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि एक फूड स्टॉल के मालिक संजय राणा ने अपनी बेटी और भतीजी के सुझाव पर कोविड का टीका लगवाने वाले लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाना शुरू किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि उक्त फूड स्टॉल मालिक चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में एक साइकिल पर छोले भटूरे बेचते हैं और इस मुफ्त भोजन को पाने वाले व्यक्ति को यह दिखाना होता है कि उसने उसी दिन टीका लगवाया है।उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल इस बात को साबित करती है कि समाज के कल्याण के लिए पैसे से ज्यादा सेवा और कर्तव्य की भावना की जरूरतहोती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उक्त फूड स्टॉल मालिक चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में एक साइकिल पर छोले भटूरे बेचते हैं और इस मुफ्त भोजन को पाने वाले व्यक्ति को यह दिखाना होता है कि उसने उसी दिन टीका लगवाया है।

उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल इस बात को साबित करती है कि समाज के कल्याण के लिए पैसे से ज्यादा सेवा और कर्तव्य की भावना की जरूरतहोती है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *