हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगीः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय उधमसिंह नगर भ्रमण के दौरान रविवार को खटीमा स्थित फाइबर अतिथि गृह में जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक, धार्मिक संगठनों, बार एसोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों एवं विभिन्न संस्थाओं से संवाद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को एक अच्छा मॉडल बनाना चाहती है, जहाँ सभी प्रकार का वातावरण अनुकूल हो, जो उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार आदि से परिपूर्ण हो।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी, जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कार्य जिस स्तर का हो, उसका उसी स्तर पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र किसी भी दशा में लंबित नहीं रहने चाहिए। यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है,  जिसके लिए आप सबका सहयोग अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सामान्य परिवार के व्यक्ति को मुख्य सेवक बनाया है, उस दायित्व को सबके सहयोग से पूर्ण करना होगा। जो घोषणाएं व शिलान्यास किए गए हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *