By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: माई का संघर्षः जब हाथी ने मुझे फुटबाल बनाकर इधर उधर फेंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > animals > माई का संघर्षः जब हाथी ने मुझे फुटबाल बनाकर इधर उधर फेंका
animalsBlog LiveFeaturedNewsVillage Tourवीडियो न्यूज़

माई का संघर्षः जब हाथी ने मुझे फुटबाल बनाकर इधर उधर फेंका

Rajesh Pandey
Last updated: July 27, 2024 7:16 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
वन गुर्जर समुदाय में "माई" गुलाम रसूल, जो लगभग 40 साल से अपना दिन पशुओं के साथ जंगल में बिताते हैं, ने साझा किए अपने अनुभव। फोटो- सार्थक पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

करीब 50 साल के वन गुर्जर गुलाम रसूल, सुबह सात बजे पशुओं को जंगल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास छोटे बड़े मिलाकर 50 भैंसे और गाय हैं, जिनमें भैंसों की संख्या ज्यादा है। यह उनका रोजाना का काम है। गुलाम रसूल जंगल से पशुओं को लेकर शाम करीब सात बजे घर पहुंचते हैं। पूरे 12 घंटे पशुओं के साथ जंगल में रहते हैं।

गुलाम रसूल सहित वो सभी लोग, जिनके पास अपने पशुओं को पालने, उनको चराने के लिए जंगल ले जाने की जिम्मेदारी है, उनको वन गुर्जर समुदाय में ‘माई’ कहा जाता है। गुलाम रसूल बताते हैं, खैरी बनवाह क्षेत्र के डेरे में हर परिवार में एक ‘माई’ है। ‘माई’ शब्द में आत्मीयता है, ममत्व है और भरपूर स्नेह है। हमें माई बनकर बड़ा गर्व महसूस होता है। आप इसको ऐसे समझे, जैसे परिवार का मुखिया, जो पशुपालन से परिवार की आजीविका चलाता है, उसको ‘माई’ कहा जाता है।

देहरादून जिला के डोईवाला नगर से लगभग आठ किमी. दूर खैरी गांव के वन क्षेत्र में स्थित गुर्जर बस्ती को खैरी वनबाह क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। 1975 के आसपास बसी इस बस्ती में अभी तक बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं हैं।

गुलाम रसूल, अपने बेटे हनीफ के साथ, पशुओं को लेकर सुसवा नदी के किनारे एक जंगल में जा रहे हैं, जहां बरसात के सीजन में काफी घास हो जाती है। गुलाम रसूल बताते हैं, उनके पशुओं को रास्ता पता है। पशु हमारे से आगे चलते हैं। एक बरसाती स्रोत को पार करके पशु जंगल में घुसते हैं।

सुसवा नदी में मिलने वाली  नहर में गुलाम रसूल की भैंसे। फोटो- सार्थक पांडेय

उनको माई क्यों कहा जाता है, पर बताते हैं, हम अपने पशुओं की बहुत देखभाल करते हैं। हमारे पास खाने के लिए कुछ हो या न हो, पर हम अपने पशुओं को भूखा नहीं रहने देते। बरसात हो या फिर गर्मियां या फिर कड़ाके की ठंड, पशुओं को चराने के लिए ले जाना, हमारी सबसे पहली ड्यूटी है। मुझे याद नहीं है कि जब से मैंने होश संभाला, तब से किसी भी दिन छुट्टी की हो। पहले मेरे दादाजी, फिर पिता जी और अब मैं माई की ड्यूटी निभा रहा हूं।

भैंस ने शोर मचाकर बचा लिया मुझेः गुलाम रसूल

” मैं उस समय दस- बारह साल का था, जब पशुओं को चराने के लिए जंगल ले जा रहा था। आप नदी के पार, साल का पेड़ देख सकते हैं। सारे डंगर (पशु) हमारे पीछे-पीछे चलते हैं, वो इसलिए कि हम उनको पेड़ों से पत्तियां तोड़कर खिलाते हैं। मैं पेड़ पर चढ़कर उनके लिए पत्तियां छांट रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। मेरी हालत काफी खराब हो गई, कुछ हड्डियां टूट गई थीं। मैं किसी को आवाज लगाने की स्थिति में भी नहीं था। मेरे साथ चल रही भैंस,जो काफी समझदार थी, बहुत तेज आवाज में रंभाने लगी। मुझे पशुओं ने घेर लिया था। भैंस के बार-बार रंभाने से काफी पीछे आ रही मेरी दादी को शंका हो गई कि शायद कोई खतरे में है। दादी और एक और युवक दौड़ लगाते हुए मेरे पास पहुंच गए। डेरे से और लोगों को भी बुला लिया गया। मैं कई दिन अस्पताल में भर्ती रहा। इस तरह भैंस ने मेरी जान बचाई, ” गुलाम रसूल बताते हैं।

प्रतिदिन लगभग 25 किमी. पैदल चलते

बशीर अहमद, जो लगभग 35 साल के हैं, कहते हैं हम रोजाना सुबह सात बजे घर से पशु लेकर निकलते हैं और शाम को इतने ही टाइम यानी सात बजे पशुओं को जंगल से ला पाते हैं।

बशीर अहमद (हाथ में लाठी लिए हुए) , 35 साल के हैं। कहते हैं माई के रूप में पशुओं के साथ दिनभर जंगल में समय बिताना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। फोटो- सार्थक पांडेय

बरसात में रैन कोट होता है या फिर कंबल। कंबल की खासियत बताते हुए गुलाम रसूल बताते हैं, इसमें पानी नहीं घुसता। उन्होंने नीलकंठ के पास गद्दी समुदाय के लोगों से कंबल खरीदा था, जो वर्षों बाद भी बारिश और ठंड से बचा रहा है। क्या बारिश में कंबल गीला होकर भारी नहीं होता, पर गुलाम रसूल बताते हैं, कंबल की वजह से शरीर पानी से बचा रहता है। सर्दियों में ठंड से बच जाते हैं और जब कभी जंगल में आराम करना चाहो तो इसे बिछाकर लेट जाओ, वो हंसते हुए कहते हैं।

एक सवाल पर कहते हैं, पशु हमारे से आगे-आगे चलते हैं। पशु रोजाना एक जगह नहीं चरते। मान लो आज वो इस तरफ गए हैं, तो ठीक दूसरे दिन उस जगह पर नहीं जाएंगे। दूसरे दिन, वो किसी और जगह चरना चाहते हैं। पशु चरने की जगह खुद तलाशते हैं, हमारा काम उनकी देखरेख करना होता है कि उनको कोई तकलीफ न हो। हम पशुओं को किसी खतरे वाली जगह पर जाने से रोकते हैं। जंगल में इतनी सारी जड़ी बूटियां होती हैं, यदि कोई रोग पशुओं को होने की आशंका हो तो, उनका इलाज अपने आप हो जाता है।

गुलाम रसूल बताते हैं, उनको अंदाजा नहीं है कि कितने किलोमीटर रोजाना पैदल चलते हैं, पर यह दूरी लगभग 20 से 25 किमी. तो होगी।

सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मियों में

बशीर बताते हैं, गर्मियों में जंगल में भी पत्तियां नहीं मिल पातीं। पानी की दिक्कत भी बढ़ जाती है। पशुओं को चराने जंगल ले जाते हैं, पर वहां उनका पेट नहीं भर पाता। इनके लिए भूसा और दाना पहले से ज्यादा खरीदना पड़ता है। इन दिनों तो डेरे के पास से जा रही नहर में साफ पानी है, पर गर्मियों में इसमें पानी नहीं मिल पाता, तब हम हैंडपंप चलाकर एक-एक पशु के लिए पानी जुटाते हैं।

पशुओं को भूखा कैसे छोड़ दें, इसलिए कोई छुट्टी नहीं 

किसी दिन मन नहीं किया, मौसम खराब है, तो क्या पशुओं को जंगल चराने नहीं लाते, ऐसा कभी हुआ है। पर गुलाम रसूल कहते हैं, हम कभी छुट्टी नहीं करते। हां, जब कभी किसी शादी समारोह में जाना होता है तो हम रात को जाते हैं और सुबह होते ही डेरे पर पहुंच जाते हैं। अगर स्वास्थ्य खराब है, तो घर से कोई न कोई पशुओं को चराने ले जाता है। हम भूखे रह सकते हैं, पर पशुओं को भूखा नहीं रख सकते।

बशीर बताते हैं, माई के रूप में काम करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। हम कभी धूप में, कभी छांव में तो कभी बारिश में पशुओं के साथ जंगल में समय बिताते हैं। कई बार हमें जंगली जानवर हाथी, गुलदार दिख जाते हैं।

हाथी ने सूंड़ से उठाकर फेंका था मुझे

गुलाम रसूल बताते हैं, “कुछ साल पहले की बात है, मैं अपने साथी के साथ, पशुओं को लेकर जंगल में जा रहा था। हमें हाथी, जिसके साथ तीन-चार बच्चे थे, दिखाई दिया। हम उससे बचने के लिए झाड़ियों के पीछे से जाने लगे, पर हाथी ने मुझे पकड़ लिया। उसे देखकर मेरा साथी भाग गया।

माई गुलाम रसूल ने पशुओं के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। फोटो- सार्थक पांडेय

पर, हाथी मुझे अपनी सूंड़ से कभी इधर तो कभी उधर हिलाने लगा, जैसे कि वो मुझे फुटबाल बनाकर खेल रहा था। थोड़ी देर में उसे पता नहीं क्या सूझा, मुझे सूंड़ से थोड़ी दूर तक फेंका और वहां से चला गया। उसके जाते ही, मेरा साथी पास आया और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने मेरी हड्डियां तोड़ दी थी। उस दिन तो ऐसा लग रहा था, मैं अब नहीं बचूंगा, पर किसी तरह बच गया।”

सोशल एक्टिविस्ट मोहित उनियाल और नियोविजन संस्था के संस्थापक गजेंद्र रमोला, जो माई के साथ कुछ समय बिताने और उनके संघर्ष को जानने के लिए माई गुलाम रसूल के घर सुबह ही पहुंच गए थे। सभी स्थानीय निवासी शबीर अहमद के साथ माई से मिलने पहुंचे थे।

शबीर अहमद, जो गुर्जर समुदाय से हैं और माई से मुलाकात कराने के लिए हमारे साथ डेरे पर पहुंचे। शबीर गुर्जर समुदाय के मुद्दों को उठाते रहे हैं। फोटो- सार्थक पांडेय

शबीर भी वन गुर्जर हैं और स्वरोजगार करते हैं। शबीर वन गुर्जर समुदाय के संघर्ष और चुनौतियों को सबके सामने लाना चाहते हैं। उनका कहना है, आने वाले समय में पशुपालन काफी कम होने की आशंका है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियां इस काम में ज्यादा रूचि नहीं ले रही हैं, क्योंकि इसमें फायदा नहीं है। बहुत मुश्किल से गुजर बसर हो पाती है।

सोशल एक्टीविस्ट मोहित उनियाल का कहना है, हमारे घरों तक पहुंचने वाले दूध के उत्पादन के लिए, जो संघर्ष किया जाता है, वो माई से बातें करके जानने को मिला। पशुओं के साथ दिनभर कई किमी. पैदल चलना कोई आसान काम नहीं है। माई से बातें करके बहुत अच्छा लगा। मोहित बताते हैं, यहां बह रही सुसवा नदी काफी प्रदूषित नदी है। पहले कभी इसमें साफ पानी बहता था। यह नदी हमारे गांव सिमलास से होकर आगे बढ़ती है। एक समय में, हम लोग गांव में इस नदी में नहाते थे, पर अब इसके पानी में पैर रखने का मतलब बीमार होना है।

सोशल एक्टीविस्ट मोहित उनियाल, जो गुर्जर समुदाय के माई के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। फोटो- सार्थक पांडेय

मोहित उनियाल की बात को आगे बढ़ाते हुए गुलाम रसूल कहते हैं, मैंने इसका साफ पानी देखा है। यहां पास में ही साफ पानी की धारा को नील धारा कहते थे। पर, अब इसमें काफी गंदगी बहकर आती है। इसमें घुसने से पैरों की खाल उचटने लगती है। पैरों में खुजली हो जाती है। माई बशीर बताते हैं, मैंने तो जबसे होश संभाला इस नदी को ऐसे ही गंदगी से भरा हुआ पाया।

नियो विजन संस्था के संस्थापक गजेंद्र रमोला, जो गुर्जर समुदाय के माई के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। फोटो- सार्थक पांडेय

नियो विजन संस्था के संस्थापक गजेंद्र रमोला कहते हैं, मैं सोच रहा था, माई कोई बूढ़ी मां होंगी, जिनके साथ बैठकर बातें करेंगे, उनके बहुत सारे अनुभवों को जानेंगे। पर, यहां आकर जब गुलाम रसूल और बशीर से मिला तो पता चला, माई वो शख्स होते हैं, जिनके सामने पशुओं को पालने, उनको चराने के लिए 12-12 घंटे जंगलों में बिताने की जिम्मेदारी है। उनको अपने हर पशु के बारे में पूरी जानकारी होती है। मैं तो शहर में पढ़ने वाले कुछ बच्चों को माई से मिलाने के लिए यहां लेकर आऊंगा।

You Might Also Like

Dehradun ISBT traffic management: देहरादून ISBT का निरीक्षण किया डीएम ने, पुलिस चौकी होगी शिफ्ट
समुद्री लहरों से बिजली पैदा करने की नई तकनीक
उत्तराखंड में चार हेलीसेवाओं की शुरुआत, जानिए किराया और टाइम
पीपीई किट के लिए वेंटिलेशन सिस्टम ‘कोव-टेक’
एम्स में डॉ प्रज्ञा यादव, डॉ सविता मल्होत्रा और डॉ शेफाली गुलाटी सम्मानित
TAGGED:Demand of Milk in SummerSuswa riverThe Van Gujjar Tribal Yuva SanghatanVan Gujar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने डेंगी के खिलाफ जंग के लिए सेवन प्लस वन मॉडल तैयार किया है। फोटो- राजेश पांडेय एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें
Next Article उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा बंपर भर्तियां, प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?