By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मेहनत कीजिए पर इन्हें मत भूलिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > मेहनत कीजिए पर इन्हें मत भूलिए
Featuredimprovement yourself

मेहनत कीजिए पर इन्हें मत भूलिए

Rajesh Pandey
Last updated: October 30, 2018 9:57 pm
Rajesh Pandey
7 years ago
Share
short stories
SHARE

एक समय की बात है। एक लकड़हारा को बहुत अच्छे वेतन और सेवा शर्तों पर नौकरी मिल गई। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था। उसके मालिक ने उसको कुल्हाड़ी दी और उसका कार्यस्थल दिखा दिया। पहले दिन उसने 18 पेड़ काटे। बॉस ने उससे कहा, बधाई हो। तुम अच्छा कार्य कर रहे हो। बॉस के शब्दों से बहुत प्रेरित होकर उसने अगले दिन कड़ी मेहनत की, लेकिन वह केवल 15 पेड़ ही काट सका।

तीसरे दिन उसने कड़ी मेहनत की कोशिश की, लेकिन वह केवल 10 पेड़ ही काट पाया। दिन प्रति दिन उसका कार्य कम होता जा रहा था। उसने सोचा कि लगता है मेरी शक्ति कम होती जा रही है। वह अपने बॉस के पास गया और माफी मांगते हुए कहा कि वह समझ नहीं पा रहा है कि यह क्या हो रहा था। बॉस ने पूछा, क्या तुम्हें याद है कि पिछली बार तुमने अपनी कुल्हाड़ी को कब तेज किया था। उसने जवाब दिया, मेरे पास कुल्हाड़ी को तेज करने के लिए समय ही नहीं था। मैं पेड़ों को काटने की कोशिश में व्यस्त रहा हूं।

हमारे जीवन भी कुछ इसी तरह हैं। हम कभी-कभी इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खुद की क्षमताओं और खुशियों को बढ़ाने के स्रोतों को नजरअंदाज कर देते हैं। वर्तमान की दुनिया में, ऐसा लगता है कि हर कोई पहले से ज्यादा व्यस्त है, लेकिन वह पहले से ज्यादा खुश नहीं है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि हम यह भूल गए हैं कि अपनी क्षमताओं को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

अगर हम मेहनत कर रहे हैं, तो यह गलत बात नहीं है, लेकिन हमें व्यस्त रहने के दौरान उन महत्वपूर्ण चीजों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, जिन पर हमारा जीवन टिका है, जैसे- हमारा व्यक्तिगत जीवन, अपने परिवार को ज्यादा समय देना, कुछ बेहतर पढ़ने को समय देना, कुछ ऐसा करना जो चेहरे पर वास्तविक खुशी का भाव लाए आदि। हमें सभी को सीखने, सोचने और ध्यान करने, सीखने और खुद को विकसित करने के लिए समय चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते तो हमारी कार्य क्षमता पर प्रभाव पड़ेगा।                                  अनुवादितः Author: Stephen Covey
From: 7 Habits of Highly Effective People

 

You Might Also Like

उत्तराखंड अप्रवासियों का डाटा बेस तैयार करें अफसरः एसीएस
गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
तीलू रौतेली पुरस्कार पर बोले हरीश रावत, राजनीति निस्वार्थ सेवा नहीं
पछताना पड़ा नकलची कौए को
ऋषिकेश के इस खिलाड़ी के हाथ पर ध्यानचंद जी ने रखे थे अपने मेडल
TAGGED:#improvementyourselfmotivationalstoriesNewslive24x7
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article खालसा फर्नीचर देता है कांच की गारंटी
Next Article पहाड़ की स्त्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?