By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: जमरानी बांध परियोजना से दूर होगी सिंचाई और पेयजल की दिक्कतेंः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > जमरानी बांध परियोजना से दूर होगी सिंचाई और पेयजल की दिक्कतेंः सीएम
AgricultureFeaturedNewsUttarakhand

जमरानी बांध परियोजना से दूर होगी सिंचाई और पेयजल की दिक्कतेंः सीएम

Rajesh Pandey
Last updated: October 25, 2023 11:16 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। File Photo
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सिंचाई एवं पेयजल की हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में दिक्कत दूर होगी। बल्कि इस परियोजना से विद्युत उत्पादन भी होगा। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा, हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि सरकार को हस्तांतरित कर दी है। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही थी।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ पुनर्विकास, मानसखंड मन्दिर माला मिशन, किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर, वंदेभारत एक्सप्रेस, केदारनाथ व हेमकुंड रोप वे जैसी अहम योजनाएं उत्तराखंड के विकास में मील के नए पत्थर स्थापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद लखवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो गया है। ब्यासी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। किसाऊ जल विद्युत परियोजना से जुड़ी शेष औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा कर काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गदरपुर बाईपास एवं खटीमा बाईपास का लोकार्पण हो चुका है। मुरादाबाद से काशीपुर तक लगभग 61 किलोमीटर फोरलेन हाईवे के बनते ही मुरादाबाद से लेकर काशीपुर तक आने वाले लोगों का सफर आसान होगा। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड से केवल ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून आ सकेंगे।

You Might Also Like

कोविड से जंगः आयुष मंत्रालय की हेल्पलाइन 14443 पर कर सकते हैं कॉल
ड्रा से कुछ देर पहले ही खरीदे टिकट से 12 करोड़ की लाटरी लग गई
राजनीतिक दलों के विज्ञापनों को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किया यह आदेश
आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाएं
एम्स ऋषिकेश के सीनियर डॉक्टर संतोष, लोगों के बीच जाकर पूछते हैं स्वास्थ्य समस्याएं
TAGGED:CM UttarakhandJamrani Dam
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हुनर से स्वरोजगार में गुमानीवाला की महिलाओं ने किया कमाल
Next Article “इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” मिशनः रोड शो के लिए चेन्नई पहुंचे सीएम धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?