आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर की शुरुआत

Rajesh Pandey
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आईडीपीएल ऋषिकेश में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है। इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आइसोलेशन एरिया बनाया गया है। मात्र दो सप्ताह में डीआडीओ ने इसे तैयार किया है।

Contents
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आईडीपीएल ऋषिकेश में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है। इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाए गए हैं।बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आइसोलेशन एरिया बनाया गया है। मात्र दो सप्ताह में डीआडीओ ने इसे तैयार किया है।इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश करेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से वृद्धि की गई है।ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। जल्द ही हल्द्वानी में भी 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बन जाएगा।आईडीपीएल ऋषिकेश में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी के नाम से कोविड केयर सेंटर बनाया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हो गए थे। पौड़ी के बीरोखाल के बाड्यू पट्टी में जन्मे जसवंत सिंह रावत की वीरता की कहानी आज भी सबको प्रेरणा देती है।Keyword:- Black fungal infection, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,आईडीपीएल ऋषिकेश, डीआरडीओ, कोविड केयर सेंटर, Black fungal infection symptoms, What is Mucormycetes or Black Fungus?, म्यूकरमायोसिस,  ब्लैक फंगस, Corona virus, AIIMS Rishikesh
इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश करेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से वृद्धि की गई है।
ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। जल्द ही हल्द्वानी में भी 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बन जाएगा।

आईडीपीएल ऋषिकेश में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी के नाम से कोविड केयर सेंटर बनाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हो गए थे। पौड़ी के बीरोखाल के बाड्यू पट्टी में जन्मे जसवंत सिंह रावत की वीरता की कहानी आज भी सबको प्रेरणा देती है।
Keyword:- Black fungal infection, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,आईडीपीएल ऋषिकेश, डीआरडीओ, कोविड केयर सेंटर, Black fungal infection symptoms, What is Mucormycetes or Black Fungus?, म्यूकरमायोसिस,  ब्लैक फंगस, Corona virus, AIIMS Rishikesh
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *