हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के विचार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैंः सीएम

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर बुधवार को घंटाघर स्थित एमडीडीए काम्प्लेक्स में स्थापित स्व. बहुगुणा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे।  उन्हें अपनी संस्कृति, बोली और भाषा से बेहद प्यार और लगाव था। वह सच्चे राजनेता, समाजसेवी और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे।
उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक खजान दास के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Keywords:- Chief Minister Tirath Singh Rawat, Hemwati Nandan Bahuguna, MDDA complex located at Clock tower Dehradun

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर बुधवार को घंटाघर स्थित एमडीडीए काम्प्लेक्स में स्थापित स्व. बहुगुणा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे।  उन्हें अपनी संस्कृति, बोली और भाषा से बेहद प्यार और लगाव था। वह सच्चे राजनेता, समाजसेवी और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे।उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक खजान दास के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *