By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में चार हेलीसेवाओं की शुरुआत, जानिए किराया और टाइम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड में चार हेलीसेवाओं की शुरुआत, जानिए किराया और टाइम
FeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड में चार हेलीसेवाओं की शुरुआत, जानिए किराया और टाइम

Rajesh Pandey
Last updated: March 11, 2025 7:17 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

देहरादून। 11 मार्च. 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग आठ से दस घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब एक घंटे में तय हो जाएगी।

हेलीसेवाओं की समय सारणी एवं किराया प्रति यात्री

रूटकिराया (प्रति यात्री)प्रस्थान का स्थानप्रस्थान का समय

स्थान

प्रस्थान का समय
देहरादून – नैनीताल₹4,500देहरादूनसुबह 8:15, दोपहर 2:25नैनीताल
सुबह 9:10, दोपहर 3:20
देहरादून – बागेश्वर₹4,000देहरादूनसुबह 10:20, दोपहर 12:30बागेश्वर
सुबह 11:10, दोपहर 1:20
हल्द्वानी – बागेश्वर₹3,500हल्द्वानीसुबह 8:30, दोपहर 2:45बागेश्वर
सुबह 9:00, दोपहर 3:00
देहरादून – मसूरी₹2,578देहरादूनलागू नहींमसूरीलागू नहीं

 

खास जानकारियां

  • देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं।
  • देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा।
  • देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सात दिन और दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान” योजना के अंतर्गत इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिकी को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।
आपात स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना प्रारंभ की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं।
इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के शुभारंभ पर इनसे यात्रा करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। सबंधित क्षेत्रों के विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने इन सेवाओं का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, राम सिंह कैड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

Indian Language Summer Camp Ramgarh: नई शिक्षा नीति के अनुसार बहुभाषा को बढ़ावा देने की पहल
उत्तराखंड में अध्ययनः गंगा बेसिन में बाढ़ की घटनाओं में वृद्धि
उत्तराखंड में नेशनल गेम्स की तारीखों पर फाइनल मुहर, 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे गेम्स
मुख्य सचिव ने इन जिलाधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, जानिए वजह
Elephant railway mortality mitigation: “रेलवे पटरियों पर हाथी-ट्रेन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला”
TAGGED:Dehradun NewsFare for Heli Service from Dehradun to BageshwarFare for Heli Service from Dehradun to MussoorieFare for Heli Service from Dehradun to NainitalFare for Heli Service from Haldwani to BageshwarFares for Heli Services in UttarakhandHeli Services in UttarakhandUttarakhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Next Article UKPSC ने जारी किया इस परीक्षा का पाठ्यक्रम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?