महिला डेस्क और हेल्प लाइन नंबर 112 को और मजबूत बनाएं अफसरः धामी

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए जिला स्तर पर गठित कमेटी की नियमित बैठक कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के प्रभावी निदान के लिए SHe-Box (सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) के बारे में आम जन को जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। महिलाएं रोजगार एवं स्वरोजगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए भी विभागीय स्तर पर ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नम्बर 112 को और मजबूत बनाने को कहा।

उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमानुसार महिलाओं को मातृत्व अवकाश की सुविधाएं मिलें। संस्थानों में भी महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाए। विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। इसके लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों द्वारा सिस्टम विकसित किया जाए। अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार हो, इस दिशा में सबको ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस सहित संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *