By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: दस हजार मीटर दौड़ में हिमाचल के सावन और महाराष्ट्र की संजीवनी ने जीते गोल्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > दस हजार मीटर दौड़ में हिमाचल के सावन और महाराष्ट्र की संजीवनी ने जीते गोल्ड
CareerFeaturedNational GamesNewsUttarakhand

दस हजार मीटर दौड़ में हिमाचल के सावन और महाराष्ट्र की संजीवनी ने जीते गोल्ड

Rajesh Pandey
Last updated: February 8, 2025 6:37 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

देहरादून। 08 फरवरी, 2025

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में शनिवार को एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी।उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

उत्तराखंड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंकिता ने कहा कि मैंने हाल ही में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है और मुझे यह भी खुशी है कि इस साल के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हो रहे हैं।
सोनिया ने भी अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत खास है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं पदक जीतूंगी, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से यह संभव हो पाया। यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम
प्रेरक कहानीः ऐसे ही खूबसूरत नहीं है यह कप प्लेट
मोहित उनियाल ही संभालेंगे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Uttarakhand Health Secretary PRSI Award: स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान
सीएम की कुछ और घोषणाएं, कोविड काल में योगदान पर कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि
TAGGED:38th National Games 2025 Uttarakhand38th National Games NewsDehradun NewsUttarakhand newsUttarakhand Sports News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर जानिए एम्स ऋषिकेश की सलाह
Next Article उत्तराखंड में कौशल विकासः ड्रोन दीदी बनकर बेटियां पाएंगी रोजगार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?