खुशखबरीः टाटा समूह उत्तराखंड की 4000 महिलाओं को नौकरी देगा

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटक स्थित प्लांट में उत्तराखंड की चार हजार महिला अभ्यर्थियों को एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम में नौकरी देगा। टाटा समूह ने जल्द ही राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा।

टाटा समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय ने इस संबंध में राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट एवं नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

इस पत्र के अनुसार,एनएपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा के होसुर, तमिलनाडु एवं कोलार, कर्नाटक स्थित कंपनी के प्लांट्स के लिए यह रिक्रूटमेंट किया जाना है। एनएपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 वीं या 12 वीं उत्तीर्ण रखी गई है, जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10, कक्षा 12 व आईटीआई डिप्लोमा है।

नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी नॉलेज टेस्ट, बीड टेस्ट, पीडीटी (साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट) देंगे। टाटा कंपनी के पत्र के अनुसार चयनित युवाओं को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। युवाओं को निर्धारित वेतन के साथ ही रहने, खाने एवं आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी पॉलिसी के तहत तमाम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *