By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: तीलू रौतेली पुरस्कार पर बोले हरीश रावत, राजनीति निस्वार्थ सेवा नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > तीलू रौतेली पुरस्कार पर बोले हरीश रावत, राजनीति निस्वार्थ सेवा नहीं
FeaturedPoliticsUttarakhand

तीलू रौतेली पुरस्कार पर बोले हरीश रावत, राजनीति निस्वार्थ सेवा नहीं

Rajesh Pandey
Last updated: August 12, 2021 9:22 am
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतः फोटो हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट से
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए चयनित कुछ नामों को लेकर विवाद चल रहा है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी कुछ महिलाओं को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने पुरस्कारों के लिए चयन का तरीका भी बताया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के “#तीलू रौतेली” पुरस्कार में चयनित नामों को लेकर जो विवाद हुआ है, वो चिंताजनक है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि जो लोग चयनित हुये हैं वो पात्र नहीं थे, वो सुपात्र हो सकते हैं। मगर सक्रिय राजनैतिक पृष्ठभूमि से हैं।

रावत का कहना है, हम जो राजनैतिक पृष्ठभूमि से हैं, हमारा उद्देश्य किसी काम को करने के पीछे अपनी पार्टी को लाभान्वित करना होता है, उसे निस्वार्थ सेवा या विशुद्ध समाज सेवा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसमें राजनैतिक सेवा जुड़ी रहती हैं।

चयन में डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल हो

उन्होंने कहा,  मैं समझता हूँ, कि इस प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना आवश्यक है या तो सक्रिय राजनीति से जुड़े हुये लोग चयनित न हों और यदि आप उनको चयनित करना चाहते हैं तो फिर आप डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करिए।

पूर्व सीएम ने कहा कि पारदर्शी प्रारूप बनाते हुये मानक तय कीजिये और ज़िला स्तर पर आवेदन स्वीकार करते हुये,आवेदनों पर जिले में ही डिजीटल माध्यम से वोटिंग करवाई जाए और वहां से जो नाम स्क्रीन होकर के आएं, उन नामों में से ही चयन किया जाए।

पुरुषों के लिए वीर माधो सिंह भंडारी पुरस्कार स्थापित करेंगे 

रावत का कहना है, मैं सोचता हूँ कि कांग्रेस की सरकार आने में हमको न केवल “तीलू रौतेली पुरस्कार” की चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना चाहिए बल्कि हम पुरुषों के लिए भी “वीर माधो सिंह भंडारी पुरस्कार” स्थापित करेंगे, ताकि समाज के अंदर विशिष्ट कार्य करने की प्रवृत्ति बड़े।

रावत ने कहा कि मैंने इसलिये “#उत्तराखंड रत्न पुरस्कार” स्थापित किया था और पहले वर्ष जिन लोगों का चयन किया था, उनमें से किसी नाम पर कोई अंगुली उठने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता था और अब मैं समझता हूँ कि “समय आ गया है” जब हम उत्तराखंड में अपने किसी श्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर “राज्य_खेल_रत्न_पुरस्कार” भी प्रारम्भ करें।

Keywords:- Harish Rawat on social media, Uttarakhand ratna purskar, Tilu Rauteli purskar, Politics in Uttarakhand, Uttarakhand election 2022

Contents
देहरादून। उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए चयनित कुछ नामों को लेकर विवाद चल रहा है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी कुछ महिलाओं को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने पुरस्कारों के लिए चयन का तरीका भी बताया है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष के “#तीलू रौतेली” पुरस्कार में चयनित नामों को लेकर जो विवाद हुआ है, वो चिंताजनक है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि जो लोग चयनित हुये हैं वो पात्र नहीं थे, वो सुपात्र हो सकते हैं। मगर सक्रिय राजनैतिक पृष्ठभूमि से हैं।रावत का कहना है, हम जो राजनैतिक पृष्ठभूमि से हैं, हमारा उद्देश्य किसी काम को करने के पीछे अपनी पार्टी को लाभान्वित करना होता है, उसे निस्वार्थ सेवा या विशुद्ध समाज सेवा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसमें राजनैतिक सेवा जुड़ी रहती हैं।चयन में डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल होउन्होंने कहा,  मैं समझता हूँ, कि इस प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना आवश्यक है या तो सक्रिय राजनीति से जुड़े हुये लोग चयनित न हों और यदि आप उनको चयनित करना चाहते हैं तो फिर आप डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करिए।पूर्व सीएम ने कहा कि पारदर्शी प्रारूप बनाते हुये मानक तय कीजिये और ज़िला स्तर पर आवेदन स्वीकार करते हुये,आवेदनों पर जिले में ही डिजीटल माध्यम से वोटिंग करवाई जाए और वहां से जो नाम स्क्रीन होकर के आएं, उन नामों में से ही चयन किया जाए।पुरुषों के लिए वीर माधो सिंह भंडारी पुरस्कार स्थापित करेंगे रावत का कहना है, मैं सोचता हूँ कि कांग्रेस की सरकार आने में हमको न केवल “तीलू रौतेली पुरस्कार” की चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना चाहिए बल्कि हम पुरुषों के लिए भी “वीर माधो सिंह भंडारी पुरस्कार” स्थापित करेंगे, ताकि समाज के अंदर विशिष्ट कार्य करने की प्रवृत्ति बड़े।रावत ने कहा कि मैंने इसलिये “#उत्तराखंड रत्न पुरस्कार” स्थापित किया था और पहले वर्ष जिन लोगों का चयन किया था, उनमें से किसी नाम पर कोई अंगुली उठने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता था और अब मैं समझता हूँ कि “समय आ गया है” जब हम उत्तराखंड में अपने किसी श्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर “राज्य_खेल_रत्न_पुरस्कार” भी प्रारम्भ करें।

You Might Also Like

सीएम का तोहफाः आवासीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के भोजन भत्ते में दोगुनी वृद्धि
क्या है डिजिटल नोमाड जीवनशैली
हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे सूचना महानिदेशक ने कहा, सरकार पत्रकारों को हरसंभव सुविधाएं देगी
जब भेड़िये के गले में फंस गई हड्डी
कोरोना संक्रमणः संकट मोचक बन रहे डोईवाला के युवा
TAGGED:Harish Rawat on social mediaPolitics in UttarakhandTilu Rauteli purskarUttarakhand Election 2022Uttarakhand ratna purskar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर्स की वैकेंसी,ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
Next Article लोक निर्माण विभाग में सहायक भू वैज्ञानिक की भर्तियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?