गैरसैंण से वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को हेलीकॉप्टर से एम्स लाया गया

Rajesh Pandey

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को स्वास्थ्य खराब होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर गैरसैण से हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक को निर्देशित किया कि श्री असनोड़ा को हरसंभव इलाज उपलब्ध कराया जाए।

गैरसैंण में वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनको ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री असनोड़ा को तत्काल हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश लाया गया।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए निदेशक एम्स को उनके उपचार की प्रभावी व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *