सीएम ने कहा, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारियों से दुव्यर्वहार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Rajesh Pandey

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में केंद्र सरकार से गाइडलाइन मिल जाएगी, जिनका पालन सुनिश्चित कराना है।

मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया जाए। उन्होंने आरोग्य सेतु मोबाइल एप की उपयोगिता को देखते हुए इसे डाउनलोड करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने को कहा।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार न हो। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आवश्यकता होने पर टेस्टिंग लैब बढ़ाने का प्रयास किया जाए। यह भी देखा जाए कि कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के संक्रमण एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। जबकि पांच लोग ठीक हो चुके हैं। आगे भी हमें देखना है कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की समुचित देखभाल हो।

इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *