हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से अवमुक्त

Rajesh Pandey
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतः फोटो हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट से

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब के एआईसीसी सचिव चौधरी को चंडीगढ़ का प्रभारी भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: खुद को क्यों कमजोर महसूस कर रहे हरीश रावत?

Contents
देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब के एआईसीसी सचिव चौधरी को चंडीगढ़ का प्रभारी भी बनाया गया है।दो दिन पहले ही हरीश रावत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करके पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा था, उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने जो कहर ढहाया है, मैं कुछ स्थानों पर जा पाया, लेकिन आंसू पोछने मैं सब जगह जाना चाहता था। मगर कर्तव्य पुकार, मुझसे कुछ और अपेक्षाएं लेकर के खड़ी हुई है। मैं जन्मभूमि के साथ न्याय करूं, तभी कर्मभूमि के साथ भी न्याय कर पाऊंगा।उन्होंने लिखा था कि, मैंने निश्चय किया है कि, लीडरशिप से प्रार्थना करूं कि अगले कुछ महीने, मैं उत्तराखंड को पूर्ण रूप से समर्पित रह सकूं, इसलिए पंजाब में जो मेरा वर्तमान दायित्व है, उस दायित्व से मुझे अवमुक्त कर दिया जाए।

दो दिन पहले ही हरीश रावत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करके पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा था, उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने जो कहर ढहाया है, मैं कुछ स्थानों पर जा पाया, लेकिन आंसू पोछने मैं सब जगह जाना चाहता था। मगर कर्तव्य पुकार, मुझसे कुछ और अपेक्षाएं लेकर के खड़ी हुई है। मैं जन्मभूमि के साथ न्याय करूं, तभी कर्मभूमि के साथ भी न्याय कर पाऊंगा।

उन्होंने लिखा था कि, मैंने निश्चय किया है कि, लीडरशिप से प्रार्थना करूं कि अगले कुछ महीने, मैं उत्तराखंड को पूर्ण रूप से समर्पित रह सकूं, इसलिए पंजाब में जो मेरा वर्तमान दायित्व है, उस दायित्व से मुझे अवमुक्त कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- दबाव और धन के लोभ में सरकार गिराने वालों से कोई गिला नहींः रावत

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *