उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए हरीश रावत का यह सुझाव

Rajesh Pandey

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इससे राज्य की समसामयिक चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में रावत ने कहा, राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री बढ़ते जा रहे हैं। ये तो Pushkar Singh Dhami हमारे क्लब में आते-आते बचे। भाजपा ने साहस पूर्ण निर्णय लिया।

उन्होंने लिखा है, विधानसभा का चुनाव जो समझदार हैं वो लड़ नहीं रहे हैं, जो हम जैसे लोग हैं वो लड़ रहे हैं तो हार जा रहे हैं। राज्य हम पर खर्च भी कर रहा है‌। राज्य ने जो अनुभव हमको दिया, उस अनुभव का कुछ प्रभावी प्रतिदान देने की स्थिति में अपने को नहीं बना पा रहे हैं।

रावत ने कहा, मेरा हश्र देखने के बाद शायद ही कोई मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति फिर से चुनाव लड़ने की हिम्मत करेगा! तो कैसे राज्य के पास उपलब्ध इन अनुभवों का उपयोग किया जा सके, यह एक बड़ा सवाल है।

वो कहते हैं, मैं अपने कुछ एक्स साथियों से बात करूंगा, क्यों नहीं, हम लोग एक अनौपचारिक एक्स चीफ मिनिस्टर क्लब जैसा बना लें, जिसमें हर महीने कहीं बैठकर के राज्य के सामने जो समसामयिक चुनौतियां हैं, उस पर आपस में बातचीत करें और कोई सुझाव हमारा निकल आए तो उस सुझाव को सार्वजनिक करें।

हरीश रावत का कहना है, देखते हैं, सारे एक्स तो भाजपा के पास हैं तो यदि वो हिम्मत करें, तो मैं इस प्रस्ताव को सार्वजनिक भी कर रहा हूं और व्यक्तिगत तौर पर भी उनसे बातचीत करके प्रस्ताव को विधिवत रखूंगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *