हरीश रावत ने हरिद्वार के स्ट्रांग रूम को लेकर यह कहा

Rajesh Pandey
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे तीन बार बंद होने की बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, क्या चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी इस तथ्य का संज्ञान लेंगे कि हरिद्वार के अंदर स्ट्रांग रूम में लगे हुए सी.सी. टी.वी. कैमरे तीन बार अभी तक बंद हो चुके हैं।
https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1501578592341610502
उन्होंने कहा, लोगों को पुख्ता तौर पर संदेह है कि राज्य सरकार की प्रतिष्ठा एक-दो मामलों में दांव पर लगी हुई है। इसलिए येन-केन प्रकारेण से चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। कम से कम चुनाव की निष्पक्षता को और इस तरीके से स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद होने लग जाएंगे वो भी एक बार कोई संयोग मान लिया जाएगा, मगर यह तीन-तीन बार ऐसा होना यह बहुत गंभीर संदेह को पैदा करता है।
https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1501578595327946753
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *