उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां, इस तारीख से करें ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षक के 59 रिक्त पदों तथा डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक रिक्त पद यानी कुल 60 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से  चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से शुरू होंगे।

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि मार्च 2024 है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *