उत्तराखंड चुनावः हरक सिंह कांग्रेस में शामिल

Rajesh Pandey

देहरादून। भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत आखिरकार छठें दिन कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कई दिन से चल रही अटकलें आज सही साबित हो गई। भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सोशल मीडिया में चल रही थीं।

हरक की कांग्रेस में वापसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाधा बन रहे थे। उन्होंने हरक सिंह को बिना माफी मांगे कांग्रेस में शामिल नहीं होने देने की बात कही थी। उनका कहना था कि 2016 में उनकी सरकार को संकट में डालने वालों को कांग्रेस में आने से पहले माफी मांगनी होगी। पर, कांग्रेस में उनकी वापसी को लेकर प्रीतम सिंह खेमा पूरी तरह आश्वस्त था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कुछ दिन पहले भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं तेज हो गई थीं। बाद में कहा जाने लगा कि हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी आसान नहीं है। उनके कांग्रेस में शामिल नहीं होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात सामने आईं।

हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा, उन्होंने कहा, राजनीति में कोई माफीनामा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस की सरकार लाने के लिए एक गिलहरी की तरह योगदान दूंगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी आभार जताया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *