Gangotri Vidya Niketan Children’s Day: गंगोत्री विद्या निकेतन में बाल दिवस की धूम

Rajesh Pandey

Gangotri Vidya Niketan Children’s Day: ऋषिकेश, 14 नवंबर,2025 : गंगोत्री विद्या निकेतन सुमन विहार बापू ग्राम में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के संचालक बंशीधर पोखरियाल, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Also Read: 150 Years of Vande Mataram: एक तराना, जो आंदोलन बन गया

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, समूह गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Gangotri Vidya Niketan Children’s Day: बाल दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में चित्रकला, निबंध व खेलकूद आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के संचालक बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को बच्चों के साथ साझा किया।

Gangotri Vidya Niketan Children’s Day:

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी, रामप्रसाद उनियाल, गौरा, साधना ध्यानी, प्रबोध उनियाल,योगेश ढौंडियाल, संतोष बंदूनी ,यज्ञव्रत पोखरियाल, सैफाली विश्वास, संतोषी खंतवाल व चमन आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रबोध उनियाल ने किया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *