Uttarakhand ANM Recruitment 2025: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर भर्तियां

Rajesh Pandey

Uttarakhand ANM Recruitment 2025: देहरादून, 15 नवम्बर 2025: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गए अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करके ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों हेतु विज्ञप्ति

  • 20 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
  • आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित 
विवरण (Details)तिथि (Date)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथिदिनांक 14 नवम्बर, 2025 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथिदिनांक 20 नवम्बर, 2025 (बृहस्पतिवार)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिदिनांक 10 दिसम्बर 2025 (बुधवार), सांय 05:00 बजे तक
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिदिनांक 10 दिसम्बर 2025 (बुधवार), सांय 05:00 बजे तक

Uttarakhand ANM Recruitment 2025: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन भेजा था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 26, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चम्पावत 03, देहरादून 06, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 तथा उत्तराकशी के 08 पद शामिल हैं।

जनपद (District)रिक्त पदों की संख्या
अल्मोड़ा (Almora)26
बागेश्वर (Bageshwar)14
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag)14
हरिद्वार (Haridwar)14
चमोली (Chamoli)20
नैनीताल (Nainital)20
चम्पावत (Champawat)03
देहरादून (Dehradun)06
पौड़ी (Pauri)15
पिथौरागढ़ (Pithoragarh)15
टिहरी (Tehri)15
ऊधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar)10
उत्तरकाशी (Uttarkashi)08
कुल योग (Total)180

Uttarakhand ANM Recruitment 2025: विज्ञापित 180 पदों में अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति के 31, अनुसूचित जनजाति के 02, अन्य पिछड़ा वर्ग के 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उक्त भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम के 180 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में एएनएम की नई तैनाती से प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *