By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: युवा लेखकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > युवा लेखकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021
Careercurrent Affairs

युवा लेखकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021

Rajesh Pandey
Last updated: July 20, 2021 9:53 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत माई गॉव प्लेटफॉर्म, युवा लेखकों के लिए प्रधानमंत्री की मेंटरशिप योजना के तहत दुनियाभर से युवाओं और महत्वाकांक्षी भारतीय लेखकों की भागीदारी के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

ऑनलाइन प्रतियोगिता 4 जून 2021 को शुरू की गई थी और यह 31 जुलाई 2021 तक जारी रहेगी।

युवा लेखकों के लिए प्रधानमंत्री की मेंटरशिप योजना देश के युवाओं में काफी पसंद की जा रही है।इस योजना का हिस्सा बनने के लिए, कई इच्छुक और उभरते लेखक अपनी प्रविष्टियां जमा करने और सरकार की इस अनूठी पहल से लाभान्वित होने के लिए आगे आ रहे हैं।

एनबीटीआईएनडीआईए.जीओवी.आईएन और माईगॉव.आईएन (nbtindia.gov.in तथा MyGov.in) के माध्यम से आयोजित की जा रही अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से 75 लेखकों का चयन किया जाएगा। आवेदन 31 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं और विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त 2021 को की जाएगी। 19 जुलाई 2021 तक लगभग 5000 पुस्तकों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने देश में पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रोजेक्ट करने के लिए युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 29 मई 2021 को प्रधानमंत्री की मेंटरिंग युवा योजना की शुरुआत की थी।

युवा और भविष्य के बहुमुखी लेखक (युवा) इंडिया@75 परियोजना (आजादी का अमृत महोत्सव) का एक हिस्सा है, जो गुमनाम नायकों, स्वतंत्रता सेनानी, अज्ञात और भूले हुए स्थान और राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका और अन्य संबंधित विषयों पर अभिनव और रचनात्मक तरीके से लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को सामने लाता है।

इस प्रकार यह योजना लेखकों की एक धारा विकसित करने में मदद करेगी, जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इन विषयों पर विस्तार से लिख सकते हैं।

कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, योजना के चरणबद्ध निष्पादन को मेंटरशिप के सुपरिभाषित चरणों के तहत सुनिश्चित करेगा।

इस योजना के तहत तैयार की गई पुस्तकों का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया करेगा। संस्कृति और साहित्य के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करते हुए अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा, जिससे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को बढ़ावा मिलेगा।

चयनित युवा लेखकों को कुछ बेहतरीन और प्रसिद्ध लेखकों के साथ बातचीत करने, साहित्यिक उत्सवों आदि में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

युवा (युवा और भविष्य के बहुमुखी लेखकों) की मुख्य विशेषताएं 

  1. एक अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।

  2. एनआईटी द्वारा गठित एक समिति द्वारा चयन किया जाएगा।

  3. प्रतियोगिता 4 जून से 31 जुलाई 2021 तक चलेगी।

  4. मेंटरशिप स्कीम के तहत एक उचित पुस्तक के रूप में विकसित होने की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए प्रतियोगियों को 5,000 शब्दों की एक पांडुलिपि जमा करने के लिए कहा जाएगा।

  5. चयनित लेखकों के नामों की घोषणा 15 अगस्त 2021 को की जाएगी।

  6. मेंटरशिप के आधार पर चयनित लेखक मनोनीत मेंटर्स के मार्गदर्शन में अंतिम चयन के लिए पाण्डुलिपि तैयार करेंगे।

  7. विजेताओं की प्रविष्टियां 15 दिसंबर 2021 तक प्रकाशन के लिए तैयार की जाएंगी।

  8. प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन 12 जनवरी 2022 को युवा दिवस या राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया जा सकता है।

  9. प्रतियोगिता 1 जून 2021 को 30 वर्ष से कम आयु के भारत के नागरिकों के लिए खुली है।  भारत से बाहर रहने वाले भारतीय नागरिक जिनके पास पीआईओ कार्ड (भारतीय मूल का व्यक्ति) या भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई (अनिवासी भारतीय) हैं, वे भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

  10. मेंटरशिप योजना के तहत प्रति लेखक को छह महीने की अवधि के लिए 50,000 रुपये प्रति माह की एक समेकित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।

प्रतियोगिता समाप्त होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/yuva/ या https://t.co/eq86MucRVH पर जा सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।

Keywords:- Mentorship Scheme for Youth, MyGov platform, Ministry of Electronics & Information Technology (MeitY),National Book Trust (NBT), Ministry of Education, Young Indian writers, The PM’s Mentorship Scheme for Young Writers 

You Might Also Like

Start-ups India: लैवेंडर की खेती से जम्मू कश्मीर में बैंगनी क्रांति
कितनी अलग लाइफ है पेंगुइन की
Vocational Education in Uttarakhand Schools: 544 नए विद्यालयों में संचालित होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम
रुद्रप्रयाग के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास
भारत-नेपाल लोक शिल्प महोत्सव
TAGGED:Mentorship Scheme for YouthMinistry of EducationMinistry of Electronics & Information Technology (MeitY)MyGov platformNational Book Trust (NBT)The PM’s Mentorship Scheme for Young WritersYoung Indian writers
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article स्टोरीः अफगानिस्तान के किसानों के लिए यह समय आसान नहीं है
Next Article डुगडुगी के वीडियोः आपको पसंद आएंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?