“शॉपिंग मॉल में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के स्टेशन लगाए जाएं”

Rajesh Pandey
देहरादून। 2 जनवरी, 2024
इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकूल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शाॅपिंग माॅल में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को वाहनों के सम्बन्ध में स्क्रैप पाॅलिसी का सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने शहरों के बीच ग्रीन बेल्ट विकसित करते हुए सड़कों के बीच खाली जगहों व ट्रैफिक काॅरिडोर में अन्य पौधों के स्थान पर बांस के पौधे प्राथमिकता से लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चिन्हित देहरादून, ऋषिकेश तथा काशीपुर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्वच्छ वायु एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने शहरी विकास विभाग को कूड़ा जलाने की गतिविधियों को गम्भीरता से ट्रैक करने के लिए नगर निगम स्तर पर गठित टास्क फोर्स को सख्ती एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने महिला मंगल दलों की सक्रियता से littering गतिविधियों पर पूर्णतया रोकथाम के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने डोर टू डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत बरकरार रखने तथा मलिन बस्तियों में भी डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था की सख्त हिदायत दी है।
सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की चौथी स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य जंक्शनों पर इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने तथा डस्ट कण्ट्रोल के लिए सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2025-26 तक प्रदूषकों की मात्रा में 40 प्रतिशत तक की कमी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभागों को गम्भीरता से ठोस एक्शन प्लान पर काम करना होगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *