By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: चमगादड़ अंधेरे में ऐसे तलाशता है अपना शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > चमगादड़ अंधेरे में ऐसे तलाशता है अपना शिकार
current Affairs

चमगादड़ अंधेरे में ऐसे तलाशता है अपना शिकार

Rajesh Pandey
Last updated: April 18, 2018 9:16 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

चमगादड़ अंधेरे में रहना पसंद करते हैं और अपने शिकार का पता भी लगा लेते हैं। पूरी तरह रात्रिचर चमगादड़ पेड़ों की शाखाओ ं, खंडहरों, निर्जन स्थानों व गुफाओं में उल्टे लटके रहते हैं। अंधेरे में इधर-उधर उड़ने के बाद भी चमगादड़ एक दूसरे से या किसी वस्तु व अवरोध से नहीं टकराते। ये देखने के लिए दृष्टि पर ज्यादा आश्रित नहीं रहते। चमगादड़ इको एपरेटस का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह से राडार सिस्टम की तरह है। यह सिस्टम चमगादड़ के कान का प्रमुख हिस्सा होता है।

चमगादड़ उड़ने से पहले और उड़ने के दौरान अपने मुंह या नासाद्वार से एक प्रकार की चीख निकालता है, जो हवा में ध्वनि तंरगें (साउंड वेव्स) पैदा करती हैं। ये वेव किसी अवरोध से टकराकर चमगादड़ तक वापस पहुंचती हैं। इनके माध्यम से चमगादड़ किसी अवरोध की दूरी तथा उसकी स्थिति की ठीक जानकारी हासिल कर लेता है।  कीट खाने वाले चमगादड़ अधिक सेंसिटिव होते हैं।

चमगादड़ इकोलोकेशन पर निर्भर करते हैं। इकोलोकेशन उन वस्तुओं का पता लगाने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग करने की प्रक्रिया है, जो उनकी नज़रों में नहीं है या दूरी पर हैं। डॉल्फ़िन, टूथेड व्हेल भी इस विधि का उपयोग करके वस्तुओं के स्थान को निर्धारित करते हैं। स्तनधारियों ने अंधेरे में जीने के लिए प्रतिक्रिया के रूप में इकोलोकेशन विकसित किया है। इससे उन्हें एक ध्वनि का उपयोग करके वातावरण का पता लगाने की क्षमता मिल जाती है, जो उन्हें खाना ढूंढने, परिवेश को नेविगेट करने और खतरे से सतर्क रहने में मदद करती है। यह उच्च आवृत्ति प्रणाली सोनार के समान काम करती है।

इकोलोकेशन का उपयोग करने की क्षमता वाले जीवों के अंग आमतौर पर एक ट्रांसमीटर और दो रिसीवर की तरह काम करते हैं। इससे इन जीवों को न केवल ऑब्जेक्ट की दूरी, बल्कि दिशा का भी अच्छी तरह से ज्ञान हो जाता है। कुछ चमगादड़ ध्वनि का इस्तेमाल शिकार का पता लगाने के लिए भी करते हैं। जो vocal chords से उच्च आवृत्ति वाली ध्वनियों को संशोधित करके उत्सर्जन करते हैं। 

प्रतिध्वनि के माध्यम से जीव वातावरण की स्थिति को समझते हैं। यह ध्वनि तरंगे इतनी तेज होनी चाहिए कि उस जीव तक वापस लौट सकें, जिसने इनको पैदा किया है। प्रतिध्वनि जमीन से बेहतर पानी में काम करता है, क्योंकि यह हवाओं के जरिये पानी में आसानी से ट्रेवल करता है। 

You Might Also Like

लोमड़ी का बहाना और भेड़िये की आफत
शेर का डिनर
इस “परफेक्ट सोलर सिस्टम” में जीवन तलाशेंगे वैज्ञानिक
Minor Planet Center: सौर मंडल में घूम रहे पिंडों और मलबे का डेटा इकट्ठा करता है यह सेंटर
क्या किसी अंग्रेज के नाम पर है डोईवाला का नाम
TAGGED:BATSECOLOCATIONEcology in Uttarakhandnewslive
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article समय के रोते-खोते पल-पलक
Next Article कबूतर ने बचाई अपने दोस्त मुर्गे की जान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?