जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण, उत्तराखंड की तीन महिलाओं को पद्मश्री पुरस्कार

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। भारत सरकार ने इस वर्ष 128 पद्म पुरस्कार घोषित किए हैं। इस वर्ष सीडीएस जनरल बिपिन रावत, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, शिक्षाविद राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार की घोषणा की गई है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड की माधुरी बड़थ्वाल को कला, वंदना कटारिया को खेल एवं बसंती देवी को समाज सेवा के क्षेत्र में पदमश्री पुरस्कार की घोषणा की गई है।

इस वर्ष 128 पद्म पुरस्कार घोषित किए गए हैं, जिनमें 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।

देखें- पद्म पुरस्कारों की सूची

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *