हवाई अड्डे पर चेकिंग में 80 करोड़ की कोकीन जब्त, एक महिला सहित दो गिरफ्तार

Rajesh Pandey
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 1 मई 2022 की देर रात कार्रवाई में हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोकीन की बरामदगी के दो मामलों का खुलासा किया है।

एक मई को दो हवाई यात्रियों को मादक पदार्थ लाने के संदेह में डीआरआई ने गिरफ्तार किया। इनमें से एक पुरुष तंजानियाई नागरिक है, जो बिजनेस वीजा पर दुबई के रास्‍ते केपटाउन से हैदराबाद पहुंचा। वहीं, एक महिला यात्री, जो अंगोला से पर्यटक वीजा पर अंगोला – मोजाम्बिक – लुसाका एवं दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंची।

IMG_256

इन यात्रियों के ट्रॉली बैग के सबसे निचले नकली या बनावटी हिस्‍से में छि‍पाए गए पैकेटों से कुल 8 किलो कोकीन जब्‍त की गई। इनमें से प्रत्येक यात्री से चार किलो कोकीन जब्‍त की गई। जब्त कोकीन की अनुमानित कीमत अवैध बाजार में 80 करोड़ रुपये है।.

हवाई यात्रा पर लगे प्रतिबंधों में ढील दिए जाने और यात्री यातायात में वृद्धि होने के साथ ही हवाई मार्ग से नशीली दवाओं की तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

वैसे तो, भारतीय कस्‍टम विभाग ने क्‍लीयरेंस को काफी सुगम बना दिया है, लेकिन सतर्क अधिकारियों ने देश भर में कई मौकों पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इनसे जुड़े लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

मादक द्रव्यों को लाने-ले जाने के चालाकी भरे तरीकों का पता यात्रियों के बैग में बड़ी बारीकी से रखी गई नशीली दवाओं की लेमिनेटिंग के जरिए देखा गया है, जिन्‍हें सामान्‍य रूप से देख पाना लगभग असंभव होता है या इन्‍हें शैंपू और खाद्य पदार्थों में छि‍पाकर ले जाया जाता है या कभी-कभी कई यात्री लैमिनेटेड कैप्सूल में या अपने शरीर में किसी तरह से छि‍पाकर ले जाते हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *