देहरादून। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेडियोथैरेपी विभाग में प्रोफेसर डॉ. मदन लाल ब्रह्मा भट्ट को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
देखें आदेश

उत्तराखंड राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है, डॉ. मदन लाल ब्रह्म भट्ट, प्रोफेसर, रेडियोथैरेपी विभाग, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 05 वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की अधिवर्षता आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया जाता है।



