International Book of Honour Award Dr Himanshu Shekhar: नई दिल्ली, 16 नवंबर, 2026: शिक्षा, बाल मनोविज्ञान और शिक्षण संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए डॉ. हिमांशु शेखर को प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर अवार्ड” (International Book of Honour Award, England) से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ (Constitution Club of India) में आयोजित चौथे भारत-ब्रिटेन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026 (4th Indo–UK Leadership Summit 2026) के दौरान प्रदान किया गया।

International Book of Honour Award Dr Himanshu Shekhar: यह शिखर सम्मेलन ‘विकसित भारत 2047: एक विकसित भारत का दृष्टिकोण’ (Viksit Bharat 2047: A Vision for a Developed India) विषय पर आधारित था, जिसका आयोजन लंदन से दिल्ली की साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
International Book of Honour Award Dr Himanshu Shekhar: डॉ. हिमांशु शेखर को यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, बाल मनोविज्ञान, शिक्षण विकास तथा भावी पीढ़ियों के समग्र कल्याण एवं सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय बुक ऑफ ऑनर के अध्यक्ष जॉन रेनफोर्ड (John Rainford), डॉ. दिवाकर सुकुल (Dr. Diwakar Sukul), पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा (Former MP Virendra Sharma) और ब्रिटिश सांसद नवेंदु मिश्रा (MP Navendu Mishra) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही। डॉ. शेखर को मिले इस सम्मान पर शिक्षा जगत और उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।




