By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: डॉ. हंसा मेहता ने यूएन के मानवाधिकारों घोषणापत्र में महिलाओं के हित में कराया था बड़ा बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > डॉ. हंसा मेहता ने यूएन के मानवाधिकारों घोषणापत्र में महिलाओं के हित में कराया था बड़ा बदलाव
current AffairsFeaturedWomen

डॉ. हंसा मेहता ने यूएन के मानवाधिकारों घोषणापत्र में महिलाओं के हित में कराया था बड़ा बदलाव

Rajesh Pandey
Last updated: March 16, 2022 10:40 am
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
यह फोटो इंटरनेट से लिया गया है।
SHARE

भारत की प्रसिद्ध महिलाधिकार पैरोकार डॉक्टर हंसा मेहता ने संयुक्त राष्ट्र के गठन के शुरुआती दिनों में तैयार किए गए मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र (UDHR) का प्रारूप तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाई। डॉक्टर हंसा मेहता संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग में अमेरिका की ऐलीनॉर रूज़वेल्ट के अलावा एक मात्र अन्य महिला सदस्य थीं।

भारत की प्रसिद्ध महिलाधिकार पैरोकार, शिक्षाविद, समाज सुधारक और लेखिका डॉक्टर हंसा मेहता की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बीते मंगलवार को, भारतीय मिशन के सहयोग से स्मृति संवाद आयोजित किया गया। यूएन महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद और विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

डॉक्टर हंसा मेहता ने संयुक्त राष्ट्र के गठन के शुरुआती दिनों में तैयार किए गए – मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र (UDHR) का प्रारूप तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका जन्म तीन जुलाई 1897 को भारत की तत्कालीन बड़ोदा रियासत (वर्तमान में गुजरात) में हुआ था जो आगे चलकर महिला अधिकारों की मुखर पैरोकार बनीं।

हंसा मेहता ने 1946 में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) में भारतीय महिलाओं के अधिकार चार्टर की अगुवाई की। इसमें लैंगिक समानता के साथ भारत में महिलाओं के सिविल अधिकारों व उनके लिए न्याय की मांग की गई थी। इस महिला अधिकार चार्टर के अनेक प्रावधान भारतीय संविधान में अनेक लैंगिक निष्पक्ष प्रावधानों का आधार बने। डॉक्टर मेहता भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली कमेटी की भी सदस्य होने के साथ-साथ, मूल अधिकारों पर सलाहकार कमेटी की भी सदस्य थीं।

डॉक्टर हंसा मेहता, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग में, अमेरिका की ऐलीनॉर रूज़वेल्ट के अलावा एक मात्र अन्य महिला सदस्य थीं। उन्होंने मानविधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र के अनुच्छेद – 1 में, मूल रूप में – सम्पूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करने के लिए पुरुषों का नाम दिया गया था, जिसमें लिखा गया था – “तमाम पुरुष स्वतंत्र और समान पैदा होते हैं।” डॉक्टर हंसा मेहता ने इस वाक्यांश को बदलकर यह लिखे जाने की पेशकश की – “तमाम इनसान स्वतंत्र और समान पैदा होते हैं।” डॉक्टर हंसा मेहता द्वारा प्रस्तावित इस समावेशी भाषा को ना केवल स्वीकार किया गया, बल्कि इस बदलाव को लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के एक वक्तव्य में कहा गया है कि यह स्मृति संवाद शुरू करने का मक़सद, वैश्विक समुदाय में लैंगिक समानता के बारे जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं का सशक्तिकरण और महिलाओं व लड़कियों के मानवाधिकारों को केन्द्रीय प्राथमिकता पर लाना है। भारतीय मिशन के अनुसार इस संवाद के ज़रिये यह सन्देश पुष्ट करने की कोशिश की जाती कि मानवाधिकार, शान्ति और सुरक्षा व टिकाऊ विकास हासिल करने के लिए, लैंगिक समानता और महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों को वास्तविक रूप देना बुनियादी आवश्यकता है।

ऐसे में जबकि दुनियाभर में तमाम समुदाय, वैश्विक महामारी से प्रभावित हुए हैं और असाधारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, महिलाओं को कोविड-19 के नकारात्मक आर्थिक व सामाजिक प्रभावों के असमान दंश झेलना पड़ा है। आँकड़ों से मालूम होता है कि महामारी के कारण अत्यन्त गम्भीर निर्धनता के गर्त में धकेली जाने वाली आबादी में लगभग 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं व लड़कियों की होगी। डॉक्टर हंसा मेहता स्मृति संवाद में 2022 की थीम है – कोविड-महामारी से समावेशी व लैंगिक संवेदनशील पुनर्बहाली पर ध्यान केन्द्रित करना।- साभार- यूएन समाचार

You Might Also Like

कोरोना संक्रमण के दौरान उत्तराखंड में 156 बच्चों ने माता-पिता को खो दिया
अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, कल ही देहरादून में सभा की थी
कबीले में चुनाव-20 : शोर, हंगामा और चक्रव्यूह तो मुद्दा विहीन सियासत के हिस्से हैं
दून के नामी शिक्षण संस्थान की मैस से लिए सेंपल, छात्राओं ने की शिकायत
आंगनबाड़ियों में गर्भवती महिलाओं व नवजातों के वैक्सीनेशन की अनिवार्य व्यवस्था के निर्देश
TAGGED:Dr. Hansa MehtaIndian Women's Rights CharterUN General AssemblyUnited Nations Human Rights CommissionUniversal Declaration of Human Rights (UDHR)World Trade Organization (WTO)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article चुनाव में हार पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का इस्तीफा
Next Article उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 824 पदों के लिए आवेदन का मौका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?