लोकसभा चुनाव को लेकर दून पुलिस मुस्तैद, 315 संदिग्धों से पूछताछ

Rajesh Pandey
देहरादून जिले में पुलिस का सत्यापन अभियान। फोटो साभार देहरादून पुलिस

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने जिले में संदिग्ध एवं बाहर से आए व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए रविवार सुबह बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 908 मकान मालिकों से 90.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, 315 संदिग्ध व्यक्तियों को थानों में लाकर पूछताछ की गई।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमों ने पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी जिलों से आकर कार्य करने वाले लोगों, रेहड़ी/ ठेलीवालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।

लगभग पांच घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की।

इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90,80,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर 315 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही, 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41250/- ₹ जुर्माना वसूला गया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *