By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मुख्यमंत्री ने करीब ढाई लाख एमएसएमई उद्योगों को राहत की मांग की प्रधानमंत्री से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मुख्यमंत्री ने करीब ढाई लाख एमएसएमई उद्योगों को राहत की मांग की प्रधानमंत्री से
Featured

मुख्यमंत्री ने करीब ढाई लाख एमएसएमई उद्योगों को राहत की मांग की प्रधानमंत्री से

Rajesh Pandey
Last updated: May 11, 2020 8:27 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
SHARE
  • मनरेगा के पैटर्न पर शहरी क्षेत्रों में मजदूरों के लिए एक नई योजना लाई जाए
  • राज्य सरकार अपने व्यय पर अब तक 45 हजार प्रवासियों को उत्तराखंड वापस लाई है
  • लगभग 3500 उद्योगों में 45 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य शुरू किया गया है 
  • कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी जाए
  • राज्य में ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां अनुमन्य की जाएं
  • एसडीआरएफ की धनराशि से कोविड-19 के प्रबन्धन तथा अवस्थापना सृजन से संबंधी समस्त खर्चों को अनुमन्य  किया जाए
  • राज्य में काफी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं, जिनके पास कोई राशन कार्ड नहीं हैं, इनके राशन कार्ड बनाए जाने अत्यंत आवश्यक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्रियों की वीडियो कान्फ्रेंसिग में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य के कार्यों तथा प्रयासों के बारे में जानकारी दी। अन्य राज्यों से उत्तराखंड प्रवासियों को लाने संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए राज्य के निवासियों के हित में कई सुझाव भी दिए। 

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि लॉकडाउन के दौरान राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोया है। राज्य सरकार के साथ ही सामाजिक स्तर पर इसकी व्यापक व्यवस्था की गई है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य में लगभग 500 डॉक्टरों की तैनाती तथा इतने ही पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर प्रधानमंत्री के साथ ही अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, कैबिनेट सचिव एवं अन्य विभागीय सचिवों के मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

राज्य के 13 में से 11 जिलों में आईसीयू, वेंटिलेटर एवं बाईपैप तथा पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी असामान्य परिस्थिति का सामना किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले 45 दिन में डबल हो रहे हैं तथा रिकवरी रेट 67.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में 68 पॉजीटिव मामले हैं,जिनमें से 46 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य में 45 हजार प्रवासियों को वापस लाया गया है। जिसका व्यय राज्य सरकार ने वहन किया है। पुणे व सूरत से भी ट्रेन से लोगों को वापस लाया जा रहा है। राज्य सरकार ने लगभग दो लाख श्रमिकों के खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि जमा कराई है। लगभग 3500 उद्योगों में 45 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में श्रमिक कानूनों में सुधार किया गया है। कान्ट्रेक्ट फार्मिंग की दिशा में पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने उद्योगों की भांति किसानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की तरह पोर्टल तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। खनन के चुगान में बड़ी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता रहती है। इसके लिए भी एनजीटी से अनुमति प्रदान करने में प्राथमिकता की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आवासीय विद्यालयों को खोलने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही वित्तीय सीमितता एवं टैक्स कलेक्शन में हो रही कमी के कारण ऋण सीमा को तीन प्रतिशत से चार प्रतिशत किया जाए। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी जाए। राज्य के अन्दर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां अनुमन्य की जाएं। राज्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पीएमईजीपी के स्वरूप पर शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी से होटल, रेस्टोरेंट तथा पर्यटन एवं परिवहन व्यवसाय सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में करीब ढाई लाख एमएसएमई उद्योग है, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है, इन्हें राहत देने के लिए विचार किया जाना चाहिए।

मनरेगा के अंतर्गत मानक गतिविधियों में होम स्टे एवं अन्य गतिविधियां भी अनुमन्य की जाए। मनरेगा में अल्प अवधि की कृषि गतिविधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। व्यक्तिगत लाभ की श्रेणी में पुरुष जॉब कार्ड धारक को फार्म उत्पादन प्रसंस्करण यूनिट के निर्माण की अनुमति दी जाए। वर्तमान में यह एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ही अनुमन्य है। मनरेगा के पैटर्न पर शहरी क्षेत्रों में मजदूरों के लिए एक नई योजना लाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में काफी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं, जिनके पास कोई राशन कार्ड नहीं हैं। भारत सरकार की ओर से एक अप्रैल के बाद राशन कार्ड बनाने पर मनाही की गई है। ये लोग अत्यंत गरीब है और राज्य में इनकी संख्या करीब तीन लाख के आसपास है। इनके जीवनयापन का भी कोई तत्काल साधन नहीं है। इनके राशन कार्ड बनाने अत्यंत आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की धनराशि से कोविड-19 के प्रबन्धन तथा अवस्थापना सृजन से सम्बन्धित समस्त खर्चे को अनुमन्य किया जाना चाहिए।

You Might Also Like

Unlocking the Future: How AI is Transforming Everyday Life
क्या आपने कभी ऐसी टोपी देखी है
रात को नौ मिनट के लिए दीयों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा देश
मसूरी जीरो प्वाइंट पर बनेगी 500 वाहनों की पार्किंगः सीएम
मुख्यमंत्री ने किया ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन और बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास
TAGGED:Corona virusCOVID-19Prime minister Narendra ModiUttarakhand Chief minister
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड सरकार वहन कर रही प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेन और बस का खर्चा
Next Article उत्तराखंड वापसी के लिए लगभग दो लाख प्रवासी करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?