उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर देहरादून में यह होगा ट्रैफिक प्लान

Rajesh Pandey
फोटो- संकेतात्मक

देहरादून। पुलिस ने सोमवार 26 फरवरी से प्रस्तावित  “विधानसभा सत्र” के दौरान सत्र समाप्ति तक देहरादून शहर का यातायात प्लान निर्धारित किया है, जो इस प्रकार रहेगा।

पुलिस ने विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाइंट निर्धारित किए है-

प्रगति विहार बैरियर

शास्त्रीनगर बैरियर

बाईपास बैरियर

डिफेंस कॉलोनी बैरियर

विधानसभा तिराहा बैरियर

डायवर्जन प्वाइंट

सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा।

मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।

प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।

जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा।

यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी।

आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

पुलिस ने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 

#UttarakhandPolice #UKTrafficUpdate

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *