रुद्रप्रयाग जिले में मंडुवा, झंगोरा और चौलाई-सोयाबीन के छह खरीद केंद्र खोले

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला के एक खेत में टोकरी में रखी मंडुआ की फसल। फोटो- सक्षम पांडेय

रुद्रप्रयाग। किसानों से मंडुवा, झंगोरा, चौलाई व सोयाबीन की खरीद के लिए रुद्रप्रयाग जिले में छह खरीद केंद्र बनाए गए हैं। बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड के ये केंद्र बरसूड़ी, चौक बाजार, अंद्रवाड़ी, डांगी जाखाल, उत्तर्सू व कंडाली में स्थापित किए गए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर इन क्रय केंद्रों पर सहकारी समितियां, किसानों से दो हजार सात सौ रुपए प्रति कुंतल की दर से मंडुवा, दो हजार पांच सौ रुपए की दर से झंगोरा, पांच हजार की दर से चौलाई तथा सोयाबीन चार हजार रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीदेंगी। जिलाधिकारी ने बताया, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहकारी समितियों के माध्यम से 15 अक्टूबर, 2022 से 15 दिसंबर, 2022 तक मंडुवा, झंगोरा एवं चौलाई खरीद की जाएगी।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *