बड़ी खबरः देवस्थानम बोर्ड पर 30 नवंबर तक फैसला ले लेगी सरकार

Rajesh Pandey

देहरादून। तीर्थ पुरोहितों के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने देवस्थानम बोर्ड पर तीस नवंबर तक फैसला लेने संबंधी बयान जारी किया है। ध्यान रहे कि 20 व 30 नवंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। सत्र में देवस्थानम बोर्ड पर कोई प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

वहीं माना जा रहा है कि बोर्ड को भंग भी किया जा सकता है, क्योंकि उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में देवस्थानम बोर्ड के मामले में सरकार तीर्थ पुरोहितों के हित में ही कोई फैसला लेगी।

वहीं, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने 30 नवंबर तक देवस्थानम बोर्ड पर फैसला लेने की बात कही है। इससे पहले बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री उनियाल ने श्री केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की थी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

मालूम हो कि देवस्थानम बोर्ड से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का श्रीकेदारनाथ धाम में विरोध किया था। उनको बाबा केदार के मंदिर में जाने से रोक दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को श्री केदारनाथ धाम आने वाले हैं। तीर्थ पुरोहितों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी इस मामले को जल्द से जल्द निपटाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों की मांगों के अनुसार, कोई फैसला ले लेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *