उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियरों की भर्तियां, 14अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग शाखाओं के कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023 के माध्यम से नियुक्तियों के लिए मांगे गए हैं।

आयोग की विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- विज्ञप्ति

आयोग के अनुसार, इन नियुक्तियों के संबंध में ऑनलाइन विज्ञापन जारी किए जाने और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 14 अक्तूबर 2023 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अन्तिम तिथि तीन नवम्बर, 2023 है।

नियुक्तियों के संबंध में शर्तों एवं अनिवार्यता आदि की जानकारी आयोग की वेबसाइट www.https://psc.uk.gov.in/ पर 14 अक्तूबर को जारी होने वाले विज्ञापन में उपलब्ध होगी।अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विज्ञापन का भली-भाँति अवलोकन करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *