ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान पर जनता से लें सुझावः सीएस

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान को लेकर बैठक में संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा, ऋषिकेश शहर का यातायात चारधाम यात्रा के दौरान अत्यधिक प्रभावित रहता है। मास्टर प्लान में तीन जनपद तथा स्थानीय निकाय शामिल हैं। सभी जनपदों के साथ आपसी समन्वय से इस दिशा में कार्य किया जाए।

उन्होंने मास्टर प्लान में ऋषिकेश शहर की यातायात व्यवस्था को केंद्र में रखने के निर्देश देते हुए कहा, नेशनल हाईवे से संपर्क कर मास्टर प्लान में ऋषिकेश बाईपास रोड को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करते हुए तीन या पांच साल के रोलिंग प्लान का भी प्रावधान रखा जाए।

उन्होंने कहा, आमजन को भी इस मास्टर प्लान की जानकारी हो, और उनके सुझाव लिए जाएं। साथ ही, उनकी आपत्तियों को दूर करने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आवास एसएन पांडेय, संबंधित जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *