लड़की का लौटना

Rajesh Pandey
  • उमेश राय

शादी के बाद,
जब भी लड़की लौटती है,
अपने माता-पिता वाले घर….
वह चहकती-फुदकती है,
जैसे – चिड़िया दिनभर व्यस्त रहने
के बाद विन्यस्त होने अपने घरौंदा पर आती है.

भीड़ भरे उमस वाले पथ पर,
जैसे शीतलता का नीर-नीड़ मिल गया हो.
लड़की देखती है,
पनियाली आँखों से,
अपना घर-आँगन…

कुरेदती है ,
अपने पैर तले की माटी,
कुछ खालिस-खाटी तलाशती हो जैसे.
संपूर्णता में, लड़की यहाँ जीती है,
उसकी भूख की रूख गहरी हो जाती है यहाँ..

वह सिकुड़ती नहीं,
जुड़ती है यहाँ.
बंदिशे नहीं,खुली दिशाएं मिलती है,
उसे उड़ने को,उमड़ने को.

कितनी मधुर होती है,
याद की स्वाद!
वह अपनी बोयी यादों को,
नम करती है,
नमन करती है.

मैं देख सकता हूँ,
उसके चेहरे का हरापन!
अपने भीतर कुछ अंकुरित होते हुए.
देखता हूँ,
उसकी इस हंसी-खुशी से ही,
मुस्कुराती धरती अपनी धुरी पर चल रही है,
जीवन-विविधता पल रही है.

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *