By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कांग्रेसः हरिद्वार सीट पर हरीश रावत या फिर वीरेंद्र रावत, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को नारसन बुलाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > कांग्रेसः हरिद्वार सीट पर हरीश रावत या फिर वीरेंद्र रावत, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को नारसन बुलाया
ElectionFeaturedNewsPoliticsUttarakhand

कांग्रेसः हरिद्वार सीट पर हरीश रावत या फिर वीरेंद्र रावत, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को नारसन बुलाया

Rajesh Pandey
Last updated: March 22, 2024 8:13 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

Congress: Harish Rawat or Virendra Rawat on Haridwar seat

देहरादून। न्यूज लाइव डेस्क

कांग्रेस ने अभी हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। हरिद्वार सीट की बात करें तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कभी उनके बेटे वीरेंद्र रावत के नाम पर प्रत्याशी की मोहर लगने की खबरें सामने आती रहीं, पर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

लेकिन, इस बीच एक और खबर है कि कल सुबह 11 बजे प्रत्याशी के स्वागत और प्रचार अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नारसन बुलाया जा रहा है। यह बुलावा हरीश रावत और उनके बेटे वीरेंद्र रावत की ओर से दिया जा रहा है।

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार सीट से टिकट पक्का करा लिया है, जिसकी घोषणा शुक्रवार देर शाम या फिर रात को होनी बाकी है।

हालांकि, यह पुख्ता तौर पर कहा जा रहा है कि टिकट हरीश रावत या फिर उनके बेटे वीरेंद्र रावत को ही मिलना है, इसकी वजह यह है कि हरीश रावत और वीरेंद्र रावत की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कल नारसन पहुंचने का आमंत्रण मिल रहा है।

शनिवार को नारसन में हरिद्वार सीट के प्रत्याशी के रूप में कार्यकर्ता किनका (हरीश रावत या वीरेंद्र रावत) स्वागत करेंगे, यह तो अधिकारिक घोषणा पर ही पता चलेगा, जिसके देर शाम या फिर रात को होने की जानकारी है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं।

सवाल यह है कि क्या हरीश रावत राजनीति में अपना और परिवार का दखल बनाए रखना चाहते हैं।

2004 के लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा सीट पर उनकी पत्नी रेणुका रावत चुनाव हारीं।

2009 में हरीश रावत हरिद्वार सीट पर विजयी हुए और केंद्र सरकार में मंत्री रहे।

2014 के चुनाव में पत्नी रेणुका रावत को चुनाव लड़ाया, जो हार गईं। उस समय रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे।

2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट और किच्छा, दो सीटों पर चुनाव हारे।

2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट पर उनकी बेटी अनुपमा रावत ने जीत हासिल की। जबकि इसी चुनाव में हरीश रावत लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए थे।

अब उनके पुत्र वीरेंद्र रावत का नाम हरिद्वार सीट पर प्रत्याशी चयन की दौड़ में शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि रावत चाहते हैं कि वीरेंद्र को हरिद्वार सीट पर प्रत्याशी बनाया जाए।

Also Read- घोषणा होना बाकी, इन नेताओं को हरिद्वार और नैनीताल सीट पर उतार सकती है कांग्रेस

Also Read- हरीश रावत को अपने लिए कुछ नहीं चाहिए, पर बेटे को चुनावी राजनीति में एंट्री मिल जाए

You Might Also Like

उत्तराखंडः दस दिन के भीतर होंगे शिक्षकों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने कहा
केशवपुरी में रोटी बैंक वाले मनीष जी
देखें- UKPSC ने जारी किया उत्तराखंड इंजीनियरिंग सर्विस का रिजल्ट
कोकून में फंसी तितली और मददगार
30 नवंबर के बाद सड़कों पर गड्ढे दिखे तो संबंधित अफसर सस्पेंडः सीएम
TAGGED:Congress Candidates ListHaridwarNainitalUttarakhand congress
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article घोषणा होना बाकी, इन नेताओं को हरिद्वार और नैनीताल सीट पर उतार सकती है कांग्रेस
Next Article Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में अभी तक नौ नामांकन पत्र दाखिल, हरिद्वार और अल्मोड़ा में तीन-तीन नामांकन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?