By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले को मिलेगी सख्त सजा, संपत्ति करेंगे जब्तः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले को मिलेगी सख्त सजा, संपत्ति करेंगे जब्तः सीएम
FeaturedUttarakhand

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले को मिलेगी सख्त सजा, संपत्ति करेंगे जब्तः सीएम

Rajesh Pandey
Last updated: February 12, 2023 5:09 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे कठोरतम सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सीएचसी कालसी में मानकों के अनुसार सभी मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने की स्वीकृति दिए जाने के साथ ही  कालसी ब्लाक के इच्छाडी, खड़स, टोंस नदी में नागथात से बोराडांडा तक पेयजल योजना का निर्माण कराने की घोषणा की।

उन्होंने कालसी ब्लाक के अंतर्गत बुरासी-घणता, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग के निर्माण के साथ ही चकराता ब्लाक के खाटवा मोटरमार्ग के तीन किमी का नव निर्माण कराने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान एवं सीडीओ देहरादून झरना कामठान को सम्मानित करने के साथ ही दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश की झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना के. एस. चौहान को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे कठोरतम सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में हमारी सरकार उत्तराखंड को “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड” बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल, आईजी केएस नगन्याल, सीडीओ झरना कमठान आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड शिक्षा विभागः ड्यूटी निभाने में असमर्थ शिक्षकों, कर्मचारियों और अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का फैसला
विश्वविख्यात चिपको आंदोलन की सक्रिय कार्यकर्ता कमला देवी नहीं रहीं
प्रधानमंत्री ने शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के पत्र का जिक्र किया, हर छात्र को पढ़ना चाहिए यह पत्र
समुद्री शैवाल से बनी मरहम पट्टी शुगर के घावों का उपचार कर सकती है
नैनीझील को स्वच्छ बनाए रखेगा यह सिस्टम, सीएम ने किया लोकार्पण
TAGGED:CMCM Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अपर मुख्य सचिव से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ
Next Article गुलाब के किसान से मुलाकात, जो वेलेंटाइन डे से उत्साहित हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?