देखें वीडियो, डोईवाला के किसान के खेत में गन्ने की ऊंचाई देखकर दंग हो गए लोग

Rajesh Pandey

डोईवाला। राजेश पांडेय

उत्तराखंड के देहरादून जिले के झबरावाला गांव में प्रगतिशील किसान रणजोध सिंह ने लगभग तीन साल पहले पंतनगर से लाए बीज से गन्ना उगाया। उन्होंने इसमें कुछ बीज आर्गेनिक खेत में इस्तेमाल किया। लगातार उपज लेने के बाद उन्होंने तीसरे साल लगभग 15 फीट ऊंचा गन्ना उत्पादन में सफलता हासिल की।

रणजोध सिंह इस सफलता से बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मेहनत और पूरी देखरेख से ऐसा हुआ है। उन्होंने गन्ने की बुवाई के दौरान बीजों के बीच दूरी का ध्यान रखा और खाली जगह पर लहसुन बोया। रणजोध गन्ने के खेत में आलू, लहसुन, उड़द बोते रहे हैं। वो कहते हैं मिश्रित खेती से लाभ है। गन्ने को दूरी बनाकर बोने से फसल अधिक मिलती है, क्योंकि जगह मिलने से गन्ने की गोलाई सामान्य की तुलना में ज्यादा होती है।

आइए इस वीडियो में सुनते हैं, आर्गेनिक खेती पर क्या कहते हैं रणजोध सिंह…

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *