By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Cluster Schools DPR : 30 जून तक कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर नहीं मिली तो जवाब तलब करेंगे: डॉ. रावत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > Cluster Schools DPR : 30 जून तक कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर नहीं मिली तो जवाब तलब करेंगे: डॉ. रावत
educationNewsUttarakhand

Cluster Schools DPR : 30 जून तक कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर नहीं मिली तो जवाब तलब करेंगे: डॉ. रावत

Rajesh Pandey
Last updated: May 23, 2025 11:57 am
Rajesh Pandey
11 months ago
Share
SHARE

Cluster Schools DPR Submission by June 2025 

Contents
डीपीआर और बजट पर सख्तीशिक्षक भर्ती और स्थानांतरणबैठक में उपस्थित

देहरादून, 22 मई 2025ः उत्तराखंड में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना को गति देने के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को 30 जून 2025 तक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शासन को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय बजट की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा और शिक्षक भर्ती की पांचवीं काउंसलिंग जल्द पूरी करने को कहा।

डीपीआर और बजट पर सख्ती

डॉ. रावत ने शासकीय आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा, “30 जून तक कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर (Cluster Schools DPR 2025) नहीं देने वाले जनपदों से महानिदेशालय स्तर पर स्पष्टीकरण माँगा जाएगा।” उन्होंने बजट खर्च में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों की हिलाहवाली के कारण वित्तीय वर्ष के अंतर्गत 100 फीसदी बजट खर्च नहीं हो पाता है, जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना होता है। वित्तीय वर्ष में 100% बजट उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों को नुकसान न हो।

Also Read: अब Samarth Portal खुद चलाएंगे विश्वविद्यालय: डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षक भर्ती और स्थानांतरण

मंत्री ने प्राथमिक शिक्षा में पांचवीं काउंसलिंग जल्द पूरी कर दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए।

उन्होंने समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही, वार्षिक स्थानांतरण में छात्र संख्या को ध्यान में रखकर पात्र शिक्षकों का स्थानांतरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित

बैठक में महानिदेशक अभिषेक रोहिला, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक वंदना गर्ब्याल (एससीईआरटी), अजय कुमार नौडियाल (प्राथमिक शिक्षा), डॉ. मुकुल सती (माध्यमिक), अपर निदेशक एनसीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी, उप निदेशक समग्र शिक्षा अजीत भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मंत्रालय की टीवी चैनलों को सलाह, सिलक्यारा में चल रहे बचाव कार्यों को सनसनीखेज न बनाएं
उत्तराखंडः दूरसंचार पुलिस में मुख्य आरक्षियों की नौकरियां
Lava-proof supercomputer chip: ‘लावा’ जैसी गर्मी में भी नहीं पिघलेगा यह सुपर कंप्यूटर
महिला पर्वतारोहियों का दल भागीरथी पीक के लिए रवाना
सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की लाइव तस्वीरें
TAGGED:Budget Review EducationCluster Schools DPR 2025Dehradun Education NewsDr. Dhan Singh RawatNewslive24x7Teacher Recruitment 2025Uttarakhand Education ReformsUttarakhand School Updates
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस: जानिए कारण, लक्षण और बचाव
Next Article Uttarakhand Teachers Protest : ग्रीष्मावकाश में समर कैंप से शिक्षकों में रोष, निरस्त करने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?